हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img- Internet)
New Delhi: वेदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान हनुमान के जन्म दिवस के रूप में खास महत्व रखता है। हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है और उनके जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना करने से भक्तों के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।
भगवान हनुमान आपके सभी कष्टों को दूर करें
और आपको सफलता के मार्ग पर ले जाएं।
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
आपको बजरंग बली की कृपा प्राप्त हो,
आप जो कुछ भी करते हैं उसमें हमेशा समृद्ध रहें।
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
बजरंगबली की कृपा आप पर सदा बनी रहे,
जीवन की हर मुश्किल पल भर में आसान हो जाए।
राम नाम का जाप करें आप सुबह और शाम,
हनुमान जन्मोत्सव की आपको ढेरों शुभकामनाएं
बुद्धि, बल, यश, धैर्य और स्वास्थ्य आप पर सदैव बनी रहे। (Img- Internet)
भारतीय राज्यों में कैसे मनाई जाती है हनुमान जयंती, जानें पूजा का सही समय और महत्व?
बुद्धि, बल, यश, धैर्य, निर्भयता, स्वास्थ्य, चेतना और वाक्पटुता,
ये सभी हनुमान जी की कृपा से आपको मिले।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
संकट मोचन नाम है जिनका, सब दुख वो दूर करें,
भक्तों के सारे कष्टों को हर कर, जीवन में सुख भरें।
राम दूत बनकर जो आए, उनके चरणों में हमारा प्रणाम,
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
हनुमान जी की भक्ति से मिले शक्ति,
जीवन में आए सुख और समृद्धि,
इस पावन दिन पर यही कामना,
हर पल बनी रहे आपकी भक्ति।
संकट मोचन नाम है जिनका, सब दुख दूर करें, जीवन में सुख भरें। (Img- Internet)
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
अतुलित बल के धाम हैं महाबली श्री हनुमान,
भक्तों को देते हैं वो अपार विद्या और ज्ञान।
उनके चरणों में जो भी सच्चे मन से शीश झुकाए,
उसका हर बिगड़ा हुआ काम पल में बनता जाए।
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
बजरंगबली का आशीर्वाद बना रहे,
हर संकट आपसे दूर रहे,
हनुमान जयंती पर यही दुआ है,
आपका जीवन खुशियों से भरपूर रहे।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन भक्त हनुमान जी की विशेष पूजा करते हैं। सुबह जल्दी उठकर हनुमान मंदिर में दीपक जलाना, हनुमान चालीसा का पाठ करना और हनुमान स्तोत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। साथ ही व्रत रखते हुए अन्न-धन और जरूरतमंदों को दान देना परंपरा का हिस्सा है। इस खास अवसर पर आप अपने प्रयिजनों को ये शुभ संदेश भेजकर उन्हें हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
बजरंगबली का आशीर्वाद बना रहे, हर संकट आपसे दूर रहे (Img- Internet)
इस दिन अन्न, वस्त्र और धन का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मानसिक शांति मिलती है। भक्त इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करके भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जी की भक्ति से जीवन में शक्ति, स्वास्थ्य, बुद्धि और साहस बढ़ता है। भक्तों का मानना है कि हनुमान जी की साधना करने से सभी बाधाएं और संकट दूर होते हैं। यही कारण है कि हर साल लाखों भक्त इस दिन मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना करते हैं।
Location : New Delhi
Published : 2 April 2026, 9:27 AM IST
No related posts found.