Ganesh Visarjan 2026: गणेश विसर्जन के बाद सपने में दिखे बप्पा? जानिए क्या मिलने वाला है बहुत बड़ा दैवीय संकेत

Ganesh Visarjan 2026: गणेश विसर्जन के बाद सपने में बप्पा का दिखना कोई साधारण बात नहीं! जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार मूषक सवारी, पूजा व आरती दिखने के क्या हैं शुभ संकेत और कैसे चमकेगी आपकी किस्मत

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 September 2026, 12:46 PM IST
google-preferred

New Delhi: अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर 10 दिनों तक घर में विराजे विघ्नहर्ता श्री गणेश को अश्रुपूरित नेत्रों से विदा किया जाता है। लेकिन कई बार विसर्जन के बाद भी रात को सोते समय भक्तों को बप्पा सपने में दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह कोई साधारण सपना नहीं है।

विघ्नहर्ता का सपने में आना आपके जीवन से दुखों के अंत और एक नए, स्वर्णिम युग की शुरुआत का प्रत्यक्ष संकेत माना जाता है। यदि आपको भी विसर्जन के बाद बप्पा का सपना आया है, तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं।

खुद को गणेश जी की पूजा-आरती करते देखना: रुके हुए काम होंगे पूरे

यदि सपने में आप खुद को बप्पा की आरती या भक्तिभाव से पूजा करते हुए देखते हैं, तो यह आपके जीवन में आने वाली अपार सुख-शांति का प्रतीक है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य अचानक से गति पकड़ेंगे।

देवभूमि उत्तराखंड में क्यों नहीं होता गणपति विसर्जन? जानिए पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा अनोखा सच

परिवार में चल रही कलह खत्म होगी और कोई बहुत बड़ा शुभ समाचार आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाला है। बप्पा का प्रसन्न स्वरूप आपके जीवन से सभी विघ्नों को दूर करने का आशीर्वाद देता है।

Lalbaug Ganpati Accident: गणपति पंडाल के पास अचानक मचा हड़कंप, करंट लगने से बच्ची समेत दो की मौत; कई घायल

मूषक पर सवार दिखे गणपति: आर्थिक तंगी होगी दूर, मिलेगी अपार सफलता

सपने में यदि श्री गणेश अपने वाहन मूषक (चूहे) पर सवार होकर आपके सामने आते हैं, तो यह सीधे तौर पर आपकी आर्थिक स्थिति में बड़े सुधार का संकेत है। मूषक पर सवार बप्पा का अर्थ है कि अब आपकी समस्याओं पर आपका नियंत्रण होगा और व्यापार या नौकरी में आ रही हर रुकावट समाप्त होगी। यह सपना धन लाभ, करियर में तरक्की और किसी नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

Location :  New Delhi

Published :  23 September 2026, 12:46 PM IST

Advertisement