धानी बाजार में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, राप्ती नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धानी बाजार क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार की सुबह से ही राप्ती नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 November 2026, 2:59 PM IST

धानी बाजार, जिला महाराजगंज: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धानी बाजार क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार की सुबह से ही राप्ती नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दूर-दराज के गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे नदी तट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र राप्ती नदी में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही नदी तट पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। हर तरफ धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-पाठ किया और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य भी किया।

मेले में भी लोगों की खूब चहल-पहल देखने को मिली

वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राप्ती नदी के किनारे लगे मेले में भी लोगों की खूब चहल-पहल देखने को मिली। मेले में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने जमकर आनंद लिया। विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने खिलौनों और मिठाइयों की खरीदारी की, वहीं महिलाओं ने घरेलू सामान और अन्य वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी की। मेले में खानपान की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने को मिली।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राप्ती नदी घाट और मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए। नदी घाट और मेले के आसपास पुलिस की निगरानी बनी रही, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से स्नान और पूजा-अर्चना कर सकें। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

रेल विहार पुलिस चौकी को मिली नई इमारत, क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने धार्मिक स्नान के साथ-साथ मेले का भी आनंद उठाया। बच्चों के चेहरों पर खास उत्साह दिखाई दिया। कार्तिक पूर्णिमा के इस पारंपरिक पर्व को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी और उत्साह देखने को मिला। सुबह से लेकर दिनभर राप्ती नदी घाट पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

Location :  Maharajganj

Published :  24 November 2026, 2:59 PM IST