
सिर्फ एक मूर्ति बदल सकती है आपकी किस्मत (Img- Pinterest)
New Delhi: हर व्यक्ति जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार धन-दौलत की चाहत रखता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जो लोग बेहद सफल और करोड़पति होते हैं, उनके घर की सजावट और वास्तु में ऐसा क्या खास होता है?
अक्सर अमीर और समृद्ध लोगों के घरों में कुछ खास प्रकार की मूर्तियां और प्रतीक चिह्न देखने को मिलते हैं, जो उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और ऐश्वर्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं, तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
वास्तु विशेषज्ञ रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति रखना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र में हाथी को सिर्फ शारीरिक बल और सम्मान का प्रतीक ही नहीं माना गया, बल्कि इसे धन, वैभव और ऐश्वर्य का सूचक भी कहा गया है।
क्या आपके घर में भी बार-बार बंद होती है घड़ी? जानिए वास्तु शास्त्र का यह सबसे भयानक संकेत
हाथी की उपस्थिति घर के माहौल में स्थिरता, बुद्धि और समृद्धि लेकर आती है। यही कारण है कि दुनिया भर में कई सफल और धनी लोग अपने निवास स्थान पर हाथी की प्रतिमा को विशेष स्थान देते हैं।
वास्तु एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस घर में हाथी की मूर्ति स्थापित होती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा टिक नहीं पाती और चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। यदि आप अपने करियर और बिजनेस में लगातार सफलता पाना चाहते हैं, तो इस मूर्ति को अपने घर के ड्राइंग रूम में रखें।
ड्राइंग रूम में हाथी की मूर्ति रखने से घर में आने वाले मेहमानों और सदस्यों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता और बौद्धिक बल में वृद्धि होती है।
हाथी की मूर्ति का सही चयन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि उसे सही दिशा में रखना। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आप अपने घर के लिए चांदी (Silver), पीतल (Brass) या फिर सफेद रंग के हाथी की मूर्ति का चुनाव कर सकते हैं।
घर में शंख रखना किस्मत का खेल या विज्ञान? वास्तु कंसलटेंट से जानिए इसके पीछे का असली रहस्य
ये सभी धातुएं और रंग शांति, पवित्रता और धन-आकर्षण के सबसे बड़े कारक माने जाते हैं। अपने घर में सही धातु की हाथी प्रतिमा लाकर आप भी अपने जीवन से आर्थिक तंगी को दूर कर समृद्धि के द्वार खोल सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 6 October 2026, 1:59 PM IST