
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप
पलवल/मैनपुरी: हरियाणा के पलवल जिले में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। KMP एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के किशनपुर मुरैया, मकोया और चांदा गांव के रहने वाले लोगों ने रक्षाबंधन के मौके पर एक पिकअप वाहन किराए पर लिया था।
इस पिकअप में कुल 21 श्रद्धालु सवार थे, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे। श्रद्धालुओं ने सोमवार शाम राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर और बालाजी के दर्शन किए थे।
इसके बाद उनका अगला पड़ाव मथुरा का वृंदावन था। सभी लोग देर रात वृंदावन के लिए रवाना हुए थे।
मंगलवार सुबह जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हरियाणा के पलवल जिले की सीमा में KMP एक्सप्रेस-वे पर पहुंची, तभी वाहन की टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान:
के रूप में हुई है।
वहीं घायलों में सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी शामिल हैं।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पिकअप चालक सुधीर के भी फरार होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फरार दोनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Location : Mainpuri
Published : 1 September 2026, 11:39 AM IST
Topics : Haryana Road Accident KMP Expressway Accident News mainpuri news Palwal KMP Expressway Accident UP Devotees Accident