हिंदी
हरियाण में बिजली कर्मचातियों की हड़ताल जारी।
Haryana: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल( 21 से 24 अक्टूबर) का राज्यभर में असर दिखाई दे रहा है, जिससे कई शहरों, गांवों और क्षेत्रों में बिजली-पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
हरियाणा बिजली नियामक आयोग (HERC) द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिलों में Eleven power private limited को 25 साल का घरेलू बिजली वितरण लाइसेंस(parallel distribution licence) सौंपे जाने के फैसले के खिलाफ हरियाणा में बिजली कर्मचारी और इंजिनियर यह आंदोलन कर रहे हैं।
एकजुट संघर्ष मोर्चा का आरोप है कि निजी कंपनियों को समानांतर लाइसेंस देने से सरकारी बिजली निगमों को नुकसान होगा और चुनिंदा लाभ वाले शहरी क्षेत्रों में निजी कंपनियां काम करेंगी, जबकि घाटे वाले ग्रामीण इलाके सरकारी निगमों पर छोड़ दिए जाएंगे। इससे स्थायी और अनुबंध पर कार्यरत करीब 40,000 कर्मचारियों और इंजीनियरों की नौकरी की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, अंबाला, झज्जर, रोहतक और रेवाड़ी सहित राज्य के 15 जिलों में आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई है। 12 से 20 घंटे तक लगातार कट्स लगने की वजह से घरों के इन्वर्टर डेड हो चुके हैं, जिससे इंटरनेट (WiFi) और सबसे जरूरी—पीने के पाने की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। परेशान होकर फरीदाबाद (सारण चौक), कुरुक्षेत्र (अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे), और गुरुग्राम (दौलताबाद फ्लाईओवर) में रहने वाले लोगों और ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम और प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
सरकार और प्रशासन द्वारा निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:
Location : New Delhi
Published : 23 October 2026, 10:19 AM IST
No related posts found.