नाराज होकर निकली घर से… कुरुक्षेत्र में नाबालिग से होटल में गैंगरेप

Kurukshetra जिले में 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 May 2026, 7:38 PM IST
Kurukshetra: कुरुक्षेत्र जिले की 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ शहर के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया और परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोनू और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मेडिकल के बाद दर्ज हुई FIR

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग की 2 मई को परिवार वालों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह नाराज होकर बस में बैठकर हिसार बस स्टैंड पहुंच गई। यहां उसे जींद जिले के गांव दनौदा का मोनू मिला। मोनू छात्रा को बहला फुसलाकर कैंप चौक स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने होटल में काम करने वाले उत्तराखंड निवासी जितेंद्र को बुला लिया। इसके बाद जितेंद्र ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा किसी तरह होटल से निकली और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

दो आरोपी हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में मोनू और जितेंद्र नामक आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल के अनुसार, दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जांच जारी, सख्त कार्रवाई के संकेत

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kuruksherta

Published :  5 May 2026, 7:28 PM IST