
प्रतीकात्मक छवि (Img- Pinterest)
Sonipat: हरियाणा के सोनीपत जिले स्थित गन्नौर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ प्यार में अंधी दो बच्चों की मां ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले प्रेमी संग ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास घटित इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। शादी के 6 साल बाद और दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह जान देने का फैसला हर किसी को स्तब्ध कर रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वीरवार दोपहर करीब एक युवक और युवती गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों के आसपास घूमते देखे गए थे। अचानक जैसे ही तेज रफ्तार पठानकोट एक्सप्रेस वहां से गुजरी, दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
NEET-UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब और हरियाणा के छात्र बने टॉपर
हादसा इतना भयावह था कि दोनों ट्रेन से कट गए और मौके पर ही तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जीआरपी की शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान अगवानपुर रोड (गन्नौर) निवासी 28 वर्षीय विनोद और उसकी 26 वर्षीय पड़ोसन तन्नू के रूप में हुई। तन्नू शादीशुदा थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं।
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। जब इस बात की जानकारी परिवार को हुई, तो विवाद से बचने और रिश्ते को संभालने की कोशिशें भी की गई थीं।
तन्नू के पति हरि ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। हरि के अनुसार, उनकी शादी 6 साल पहले हुई थी। कुछ दिन पहले जब पत्नी और पड़ोसी विनोद के अफेयर की बात पता चली, तो उन्होंने विनोद को समझाया था और तन्नू के घरवालों को बुलाकर मामला शांत कराया था।
इसके बाद तन्नू को कुछ दिन के लिए मायके भेज दिया गया था। वीरवार सुबह ही हरि अपनी पत्नी को मायके से वापस घर लेकर आए थे और उसे घर छोड़कर काम पर चले गए। दोपहर में फोन आया कि बच्चे रो रहे हैं और तन्नू गायब है। इसके कुछ ही देर बाद इस दर्दनाक हादसे की खबर आई।
हरियाणा से उत्तराखंड ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते उठाए गए आत्मघाती कदम का लग रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया है।
पंचनामा की कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर घर लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ जिससे दोनों सीधे रेलवे ट्रैक तक पहुँच गए।
Location : Sonipat
Published : 24 July 2026, 11:00 AM IST