‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’: फरीदाबाद में 34 सेकंड में 30 बार चाकू से वार करने वाले मास्टरमाइंड का खुलासा

फरीदाबाद के स्कूल में सिरफिरे सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मास्क पहन खुद को पति बताकर घुसा आरोपी। एकतरफा प्यार में स्टॉकिंग और समझौते की अनदेखी पड़ी भारी। जानिए फरीदाबाद की इस खौफनाक वारदात का सच!

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 August 2026, 11:58 AM IST

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सिक्रोना के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को सन्नाटा और खौफ का माहौल था। एक दिन पहले ही स्कूल परिसर के भीतर जो दरिंदगी हुई, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

एक नकाबपोश युवक ने दिन-दिहाड़े स्कूल में घुसकर शिक्षिका संध्या की महज 34 सेकंड में 30 से ज्यादा बार चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि एकतरफा प्यार का जुनून किस हद तक खतरनाक हो सकता है।

मास्क पहनकर पति बना और स्कूल में पा ली एंट्री

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि आरोपी अमित कोट ने अपने चेहरे और सिर को पूरी तरह सफेद कपड़े से ढका हुआ था। स्कूल के मुख्य गेट पर उसने खुद को संध्या का पति बताया, जिसके कारण उसे अंदर जाने दिया गया।

हरियाणा से बिहार ले जा रही अवैध शराब पकड़ी, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जैसे ही संध्या क्लासरूम के पास दिखी, आरोपी ने उसे जबरन बाहर खींचा। संध्या जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन आरोपी रुका नहीं और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर वह बाइक से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने उसे दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

एकतरफा प्यार, स्टॉकिंग और समझौते की चूक

जांच में सामने आया कि आरोपी अमित उसी स्कूल का पूर्व छात्र था, जहां संध्या पहले पढ़ाती थी। करीब 9 महीने पहले संध्या ने उसकी हरकतों से परेशान होकर उससे बातचीत बंद कर दी थी।

परिजनों के मुताबिक, संध्या ने पुलिस में स्टॉकिंग (पीछा करने) की शिकायत भी की थी, लेकिन आरोपी के परिजनों के हाथ जोड़ने और समझाने के वादे के बाद मामला वापस ले लिया गया। यही समझौता बाद में काल बन गया। आरोपी लगातार धमकियां देता रहा और आखिर में उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।

NEET-UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब और हरियाणा के छात्र बने टॉपर

उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

संध्या ने सात साल पहले अपनी पसंद से विकास से शादी की थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं एक 5 साल का बेटा और 3 साल की बेटी। संध्या का हमेशा से शिक्षिका बनने का सपना था, जिसे वह अपने परिवार के साथ मिलकर पूरा कर रही थीं। लेकिन एक सनकी मनचले की जिद और स्कूल प्रशासन की सुरक्षा में हुई भारी चूक ने दो मासूम बच्चों से उनकी माँ को सदा के लिए छीन लिया।

Location :  Faridabad

Published :  5 August 2026, 11:39 AM IST