
प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: गूगल)
New Delhi: देश के तीन बड़े चुनावी मैदान असम, केरल और पुडुचेरी में अब से कुछ ही घंटों बाद वोटिंग शुरू होने जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कुल 1899 उम्मीदवारों की किस्मत आज मतदाताओं के हाथ में है और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है और हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
असम में सरमा vs गोगोई की सीधी भिड़ंत
असम की 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। यहां मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प माना जा रहा है, जहां हिमंत बिस्व सरमा और गौरव गोगोई के बीच सीधी टक्कर है। राज्य में करीब 2.50 करोड़ मतदाता हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है। पिछले 10 साल से बीजेपी सत्ता में है, लेकिन कांग्रेस इस बार वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। जलुकबारी, जोरहाट, दिसपुर और नगांव जैसी सीटें हॉट बनी हुई हैं।
आगरा में कलयुगी मां के काले कारनामे, दूसरे मर्द के लिए 2 साल की बेटी को यमुना में डुबोकर मार डाला
केरल में त्रिकोणीय मुकाबला, हर वोट की अहमियत
केरल की 140 सीटों पर भी आज मतदान होगा। यहां पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार सत्ता में है, जिसे यूडीएफ और एनडीए से कड़ी चुनौती मिल रही है। करीब 2.71 करोड़ मतदाता 30 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ पर वोट डालेंगे। बहुमत का आंकड़ा 71 है। नेमम, त्रिशूर और पलक्कड़ जैसी सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
जब घर में हो ऐसी बहन तो दुश्मनों की क्या जरूरत, पढ़ें मैनपुरी की दिलदहलाने वाली खबर
पुडुचेरी में NDA vs UPA की टक्कर
पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी एक चरण में मतदान होगा। यहां कुल 9.44 लाख मतदाता हैं और बहुमत के लिए 16 सीटें जरूरी हैं। पिछली बार एनडीए ने बढ़त बनाई थी और एन रंगास्वामी ने मुख्यमंत्री पद संभाला था। इस बार भी एनडीए और यूपीए के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीनों राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी पोलिंग बूथ पर कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपती है।
Location : New Delhi
Published : 9 April 2026, 4:39 AM IST