
BSP की बड़ी चेतावनी (Img: Google)
Lucknow/ New Delhi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान में लगभग 8 माह का वक्त बाकी रह गया है। चुनावी दस्तक के बीच राजनीतिक दल और नेता जहां सियासी तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं विपक्षी दल अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा हमला बोलने में जुट गये हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यूपी में चुनाव नजदीक आते ही अपराध बढ़ जाते हैं।
मायावती का कहना है कि चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता जाएगा, आपराधिक घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।
दरअसल, मायावती का यह बयान गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या के बाद सामने आया है। मायावती ने सूर्या चौहान की हत्या की घटना को अति दुखद व चिन्ताजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आये दिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखी अपनी इस प्रतिक्रिया में मायावती ने आगे कहा कि साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए। इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सूर्या अपने कुछ दोस्तों के साथ मौजूद था, तभी उस पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसे घर बुलाया और बातचीत के दौरान उस पर वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सूर्या को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है और जांच जारी है।
Location : Lucknow/ New Delhi
Published : 30 May 2026, 1:02 PM IST