
यूपी की हर बड़ी खबर एक जगह (Source: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के हर जिले की ताजा खबरों और बड़ी हलचलों से जुड़े रहने के लिए अब आपको अलग-अलग पेज पर जाने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ लेकर आया है उत्तर प्रदेश का खास लाइव ब्लॉग, जहां प्रदेश के सभी जिलों की हर अहम खबर आपको एक ही जगह मिलेगी।
इस लाइव ब्लॉग में राजनीति से लेकर अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय घटनाओं तक की हर बड़ी अपडेट लगातार दी जाएगी। लखनऊ से लेकर गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ और प्रदेश के छोटे-बड़े जिलों की खबरें यहां पढ़ने को मिलेंगी।
दिनभर की ब्रेकिंग न्यूज, बड़े राजनीतिक बयान, प्रशासनिक फैसले, सरकारी आदेश और आम जनता से जुड़ी जरूरी खबरों को इस ब्लॉग में अपडेट किया जाएगा। यानी उत्तर प्रदेश में क्या चल रहा है और किस जिले में क्या बड़ी घटना हुई, इसकी पूरी जानकारी आपको एक ही जगह मिलेगी।
उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर पर नजर बनाए रखने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए। खबरें लगातार अपडेट होती रहेंगी।
देवरिया के खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी के मामले में खुखुन्दू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक यादव (34), निवासी शेरवां बभनौली डुमरिया टोला, थाना खुखुन्दू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 5 और 6 नवंबर की रात खुखुन्दू बाजार स्थित शराब की दुकान में अज्ञात चोर ने चोरी की थी। दुकान के मालिक रवि सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी विवेक यादव को बुधवार, 11 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर नूनखार-परसिया मिश्र मार्ग तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
बदायूं के दातागंज मेले में हुए चाकू कांड और मर्डर के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, 50000 रुपए के इनामी बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद हुआ घायल।
रामलीला मेले में घटना को अंजाम देने वाला आरोपी वारिश पुत्र रईस अहमद मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में सिपाही के भी हाथ में गोली लगने से हुआ घायल, घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, अलापुर थाना क्षेत्र में रमजानपुर के पास हुई पुलिस की मुठभेड़ बदायूं के दातागंज मेले में हुए चाकू कांड और मर्डर के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50000 रुपए के इनामी बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया।
मैनपुरी के बेवर नगर पालिका की गौशाला के अन्दर दो दिनों से बीमार गौमाता की देख रेख न होने के कारण तडप तडप कर हुई मौत उपस्थित सफाई कर्मचारी से बात करने पर पता चला कि गौमाता दो दिनों से बीमार है और बताया गया कि चिकित्सक एक दिन पहले समय 12 बजे दिन में आये थे। उसके बाद कोई भी ध्यान नहीं दिया गया जिससे यह घटना हुई आये दिन ऐसी घटना होती रहती है। प्रदेश सरकार द्वारा गौशाला के लिए पूरा लाभ मिलने के बाद भी बेजुबान गौमाताओं के साथ इतना बड़ा अत्याचार नगर पालिका अध्यक्ष सत्ता के नशे में चूर होकर गौमाताओं के साथ करवा रहे अत्याचार।
सिद्धार्थनगर के उसका ब्लॉक क्षेत्र के सोहास चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। कई बार पुलिस प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बावजूद जाम से निजात दिलाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे लगने वाली दुकानों और अतिक्रमण के चलते रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थिति कभी-कभी इतनी खराब हो जाती है कि एंबुलेंस और विद्यालय की गाड़ियों को भी निकलने में काफी दिक्कत होती है।
Location : Lucknow
Published : 12 November 2026, 1:14 PM IST