
पुलिस ने मंत्री से मिलने से रोका (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आगमन के दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी ने विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और अखिलेश यादव पर की जा रही बयानबाजी के विरोध में तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने पुलिस-प्रशासन पर मंत्री से मिलने से रोकने का भी आरोप लगाया।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंत्री ओम प्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रदेश की पंचायत व्यवस्था में भ्रष्टाचार व्याप्त है और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल तथा स्वच्छता जैसी मूलभूत समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। संगठन ने पंचायत व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें - Deoria: तिनके की तरह बहा ‘कोडर बनकटिया बंधा’, गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
दिव्यांश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है और मंत्री को इस पर माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - Deoria: चोरी के शक में नाबालिग से अमानवीय व्यवहार का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
दिव्यांश श्रीवास्तव का यह भी आरोप है कि वे मंत्री को सीधे ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। बाद में तहसीलदार ने उनका ज्ञापन स्वीकार किया। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन या मंत्री की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Location : Deoria
Published : 13 July 2026, 3:11 PM IST