
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स: गूगल)
New Delhi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान में सत्ता परिवर्तन का सपना अब टूटता नजर आ रहा है। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान ईरान पर “मैक्सिमम प्रेशर” (अधिकतम दबाव) की नीति अपनाई थी, जिसका मकसद वहां की सरकार को कमजोर करना और बदलाव लाना था।
जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए, जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था पर असर तो जरूर पड़ा, मगर सत्ता परिवर्तन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने में वे नाकाम रहे। इसके उलट, ईरान की सरकार और मजबूत होती दिखाई दी। वहां की सरकार का रुख और अधिक सख्त हो गया और अंदरूनी विरोध भी उतना प्रभावी नहीं रहा जितनी उम्मीद की गई थी।
कालिका मंदिर के दरवाजे पर ‘मदिरा’…आस्था बनाम अव्यवस्था की टक्कर, क्या पुलिस संभाल पाएगी स्थिति?
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की नीति की बात करें तो उन्होंने ईरान पर दबाव तो डाला, लेकिन इससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ीं, जबकि सत्ता पहले की तरह कायम रही। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अमेरिका को कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा। वर्तमान स्थिति को देखें तो ईरान में वही नेतृत्व कायम है और अमेरिका की पुरानी रणनीति अपने मकसद में सफल नहीं दिखती। ऐसे में कहा जा सकता है कि ट्रंप का “रेजीम चेंज” का सपना फिलहाल अधूरा ही रह गया।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मजाकिया लहजे में वेनेजुएला का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। ट्रंप ने दावा किया कि वे वेनेजुएला में काफी लोकप्रिय हैं और अपना अमेरिकी कार्यकाल पूरा होने के बाद वे स्पेनिश भाषा सीखने और वहां जाने का विचार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वे वहां जाकर चुनाव भी लड़ सकते हैं। ट्रंप के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को हुए एक कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वेनेजुएला के लोग उनसे कहते हैं कि अगर वे वहां से चुनाव लड़ें, तो उनका वोट प्रतिशत किसी भी अन्य उम्मीदवार से ज्यादा होगा। इसलिए उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वेनेजुएला जाने की बात कही। ट्रंप की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वे जल्द ही स्पेनिश सीखेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें भाषा सीखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि वे भाषाओं में अच्छे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे वर्तमान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति के काम से बेहद खुश हैं और उनके साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं।
Location : New Delhi
Published : 7 April 2026, 4:45 PM IST
Topics : America Donald Trump iran Venezuela