UP Assembly Election 2027: देवरिया में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बोलें- ‘भाजपा के पाप का घड़ा जल्द फूटेगा’

2027 विधानसभा चुनाव से पहले देवरिया पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने बड़ा राजनीतिक बयान भी दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 October 2026, 4:26 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को निजी कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

श्यामलाल पाल के देवरिया पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम निजी बताया गया।

देवरिया में क्यों भड़के अधिवक्ता? DM-SDM के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, उठाए कई बड़े सवाल

गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचने की अपील

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कही।

सपा की नीतियां जनता तक पहुंचाने पर जोर

श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ जनता के बीच सक्रिय रहना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और मुद्दों को समझने की भी अपील की।

देवरिया में प्रशासनिक सख्ती: आईजीआरएस और राजस्व वसूली में लापरवाही पर 11 अधिकारियों पर गिरी गाज

भाजपा पर श्यामलाल पाल का निशाना

इस दौरान भाजपा को लेकर श्यामलाल पाल ने कहा, “भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है और 2027 में यह फूटेगा।” यह टिप्पणी उन्होंने राजनीतिक संदर्भ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव, रुद्रपुर विधानसभा के पूर्व विधायक खोखा सिंह उर्फ अनुग्रह नारायण सिंह, ऋषिकेश कुशवाहा, नियाज अहमद, अशोक कुशवाहा, सुनैना सिंह कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं समाजवादी युवा नेता अवनीश यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Deoria

Published :  7 October 2026, 4:26 PM IST