
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया (Img: AI Generated Image)
Lucknow: बिहार की राजनीति में बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आने के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "भगवान ने BJP के घमंड का बुखार उतार दिया।" उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को सबसे ऊपर समझते हैं, जनता उन्हें समय आने पर जवाब देती है। उनके इस बयान को बांकीपुर सीट के चुनाव परिणाम से जोड़कर देखा जा रहा है।
अखिलेश यादव ने बांकीपुर नतीजे को युवाओं की एकता और अभिभावकों के आक्रोश का परिणाम बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में कई मुद्दों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने ‘वोट चोरी’, ‘पेपर चोरी’, ‘नौकरी चोरी’, ‘आरक्षण’, ‘महंगाई’, ‘भ्रष्टाचार’ और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि इन मुद्दों के कारण जनता का भरोसा प्रभावित हुआ है।
ये भी पढ़ें- 6 बार सांसद, परिवार की मजबूत राजनीतिक पकड़… जानिए यूपी की राजनीति में कितने ताकतवर हैं बृजभूषण शरण सिंह
भगवान को नचाने का अहंकार रखनेवालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझनेवालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है और साथ ही उनके घमंड का बुख़ार भी।
ये युवाओं की एकता और उनके अभिभावकों के आक्रोश का संयुक्त परिणाम है क्योंकि:
- ‘वोट चोरी’
- ‘पेपर चोरी’
-…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 3, 2026
अपने पोस्ट में अखिलेश यादव ने बीजेपी की रणनीति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह हार सिर्फ एक सीट की नहीं बल्कि जनता के बदलते मूड का संकेत है। उन्होंने लिखा कि बीजेपी की परंपरागत सीटों पर भी अब चुनौती खड़ी हो रही है और यह बदलाव की शुरुआत हो सकती है। अखिलेश के इस बयान को आगामी राजनीतिक मुकाबलों के लिए विपक्ष की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह? कोर्ट से राहत के बाद फिर चर्चा में आया यूपी का ‘दबंग’ नेता, जानिए कितना है सियासी असर
बांकीपुर उपचुनाव के बाद प्रशांत किशोर का नाम भी चर्चा में है। चुनाव परिणाम के बाद उनके बिहार विधानसभा में पहुंचने की बात सामने आई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विधानसभा में उनकी भूमिका और उनके मुद्दे आने वाले समय में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। प्रशांत किशोर ने भी चुनावी नतीजों के बाद अपने एजेंडे और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संकेत दिए हैं।
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में बीजेपी संगठन और नेतृत्व पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी के भीतर भी सवाल उठ सकते हैं कि जिम्मेदारी किसकी तय होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब बड़े नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए तो संगठन की रणनीति पर चर्चा होना स्वाभाविक है।
Location : Lucknow
Published : 3 August 2026, 7:10 PM IST