2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रालोद ने कसी कमर! सहारनपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, दिया ‘गांव-गांव चौपाल’ का नारा

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन विस्तार पर जोर देना शुरू कर दिया है। सहारनपुर में अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और गली-गली पहुंचने का आह्वान किया। क्या पार्टी की यह रणनीति आगामी चुनाव में उसकी स्थिति मजबूत कर पाएगी?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 October 2026, 7:34 PM IST

Saharanpur: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। सहारनपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और गली-गली तक संगठन पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने और प्रदेश में रालोद की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी मेहनत के साथ जुट जाना चाहिए।

संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिए निर्देश

महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनुपम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के निर्देश दे रहे थे। सहारनपुर पहुंचने पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव नंदिनी वत्स का स्वागत किया गया। बैठक में अनुपम मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को आपसी विवादों से दूर रहकर जिला और महानगर अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तक कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रहना होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा।

अनुपम मिश्रा ने RLD कार्यकर्ताओं को दिया 2027 चुनाव का मंत्र(Img: Dynamite News)

सहारनपुर में ऑपरेशन क्लीन, हरियाणा से अरुणाचल प्रदेश तक के मार्का वाली शराब नष्ट

गांवों और मोहल्लों में चौपाल लगाने पर जोर

अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से गांवों और मोहल्लों में चौपाल आयोजित कर लोगों से सीधे संवाद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाना होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 17 महानगर अध्यक्ष हैं। सभी को संगठन विस्तार के लिए सक्रियता से काम करना चाहिए, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत स्थिति में पहुंच सके और सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अनुपम मिश्रा ने अपने राजनीतिक सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करीब पांच वर्ष पहले उन्होंने संगठन से जुड़कर काम करना शुरू किया था और मेहनत के बल पर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सचिव नंदिनी वत्स ने कहा कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा रखते हुए पूरी जिम्मेदारी से काम करने और संगठन के विस्तार में योगदान देने की अपील की।

राष्ट्रीय लोकदल संगठन (Img: Dynamite News)

सहारनपुर में दुल्हन लेने पहुंचे हेलीकॉप्टर वाले जीजा जी, चंदू को देख लड़कियां बोली- मम्मी हमें भी ऐसा दूल्हा चाहिए

भूषण चौहान ने संगठन मजबूत करने का दिया भरोसा

बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने कहा कि सहारनपुर महानगर में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से मिले निर्देशों के अनुसार संगठनात्मक गतिविधियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। भूषण चौहान ने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा को भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति प्रतिबद्ध और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

जयंत चौधरी के भरोसे को कमजोर नहीं होने देंगे

जिलाध्यक्ष शहजमा खान और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि जिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के विश्वास को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और रालोद की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। बैठक का संचालन अरविंद मलिक ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, आपसी समन्वय और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व का संदेश स्पष्ट रहा कि चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रहना होगा।

Location :  Saharanpur

Published :  25 October 2026, 7:34 PM IST