कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका, BJP की बल्ले-बल्ले; राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द

राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश से संसद के उच्च सदन के लिये कांग्रेसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 June 2026, 7:58 PM IST

New Delhi: राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस को राजनीतिक रूप से बड़ी परेशानी में डालने वाली खबर है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन ऐन मौके पर रद्द हो गया। यह कांग्रेस के लिये बड़ा झटका है।

मध्य प्रदेश से तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने का सीधा फायदा भाजपा को मिलने वाला है। इस सियासी घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश केवट का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया था

मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने से यह चुनाव एकतरफा बन गया है।

Location :  New Delhi

Published :  9 June 2026, 7:56 PM IST