E-20 Petrol के खिलाफ सड़क पर उतरे Arvind Kejriwal, 2.33 लाख दस्तखत वाली याचिका तैयार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल E-20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि वे लाखों नागरिकों के हस्ताक्षरित ज्ञापन को पीएम तक पहुंचाना चाहते हैं। इस मार्च को लेकर पुलिस की अनुमति और आगामी घटनाक्रम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 August 2026, 12:44 PM IST

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को E-20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च कर रहे हैं। पार्टी के अनुसार, यह मार्च दोपहर 12:00 बजे AAP मुख्यालय से शुरू किया और इसमें पार्टी के लगभग 100 कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रधानमंत्री को 2.33 लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर वाली एक याचिका सौंपने की भी योजना है।

पुलिस से कोई मंजूरी नहीं

मार्च के लिए दिल्ली पुलिस से मंजूरी मांगी गई थी, लेकिन अभी तक वह नहीं मिली है; इसलिए मार्च को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।

ये भी पढ़ें - अरविंद केजरीवाल की राह पर बीजेपी, पंजाब के बाद अब बिहार सरकार NEET छात्राओं को देगी ये सुविधा

E-20 पेट्रोल को लेकर सरकार की आलोचना

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि E-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज कम हो जाता है और गाड़ियों को नुकसान पहुंचता है। उनका दावा है कि सरकार बिना पूरी जानकारी दिए जनता पर यह सिस्टम थोप रही है।

ऑनलाइन कैंपेन का जिक्र

केजरीवाल ने बताया कि E-20 पेट्रोल के खिलाफ ऑनलाइन कैंपेन को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है। उनके अनुसार, कुछ ही दिनों में 2,33,238 लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें - ये अरविंद केजरीवाल के घर की तस्वीर नहीं, प्रवेश वर्मा ने फर्जी तस्वीर दिखाई- AAP

प्रधानमंत्री से मुलाकात की उम्मीद

केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब वे जनता की शिकायतें और हस्ताक्षरित याचिका सौंपने के लिए अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री आवास जाना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री उनसे मिलेंगे और उनकी बातें सुनेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  4 August 2026, 12:29 PM IST