Karnataka Politics: कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया से सीएम पद छोड़ने को कहा?

कर्नाटक की राजनीति को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रही है। कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में बदलाव की अटकलें कई दिनों से जोर पकड़ रही है। अब मंगलवार को दिल्ली में हुए मंथन के बाद मंत्रिमंडल में फरेबदल समेत सीएम पद को लेकर बड़ी खबर मिल रही है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 26 May 2026, 7:03 PM IST

New Delhi: कर्नाटक की राजनीति को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रही है। कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में बदलाव की अटकलें कई दिनों से जोर पकड़ रही थी। अब मंगलवार को दिल्ली में हुए मंथन के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल समेत सीएम पद को लेकर बड़ी खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया से सीएम पद छोड़ने को कहा है। उनको राज्य सभा सीट ऑफर किये जाने की बात सामने आ रही हैं।

दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ कई दौर की चर्चाएं की। दोनों को दिल्ली तलब किया गया था, उनके साथ ही कुछ अन्य मंत्री भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल कई अन्य नेता शामिल रहे। इस बीच कर्नाटक की राजनीति को लेकर गहमागहमी बनी रही।

सीएम सिद्धारमैया के कार्यकाल पर आखिरी फैसला

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चाएं पहले से थी कि दिल्ली होने वाली इस बैठक में आज कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के कार्यकाल पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है। दिन भर चली बैठक के बाद शाम को कांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम पद को लेकर फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक अब सिद्धारमैया पद छोड़ने को कह दिया गया है। उनको पार्टी राज्यसभा भेज सकती है।

हालांकि पार्टी ने अभी तक अपने इस फैसले की आधिकारिक घोषणा नहीं की। सूत्रों के मुताबिक पार्टी जल्द इसका कर्नाटक के सीएम पद को लेकर औपचारिक ऐलान कर सकती है।

राज्यसभा और एमएलसी चुनावों पर चर्चा

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक में हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य फोकस केवल आगामी राज्यसभा और एमएलसी (MLC) चुनावों पर था। उन्होंने पार्टी नेतृत्व में बदलाव या किसी भी अटकल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  26 May 2026, 6:45 PM IST