देवरिया में सोनम वांगचुक के समर्थन में सपा का हल्लाबोल, पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

देवरिया के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने पर सरकार को घेरते हुए सपा नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 July 2026, 3:54 PM IST

Deoria: देवरिया के सुभाष चौक पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग दोहराई।

जिला उपाध्यक्ष ने की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पार्टी सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने और प्रतियोगी परीक्षाओं के रद्द होने से लाखों छात्रों और युवाओं की मेहनत बेकार हो जाती है। इस स्थिति के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।

ये भी पढ़ें - Deoria: किशोरी से छेड़खानी के आरोपों से इलाके में हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग

बरहज विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता विजय रावत ने कहा कि देश भर के कई शिक्षाविद, पर्यावरणविद और प्रमुख हस्तियां सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन वे अपनी मांगों पर अडिग हैं। उन्होंने भी केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें - Deoria: कापरवार घाट पुल बना ‘सड़क का पाताल’, राम-जानकी मार्ग पर मंडराया बड़ा काल

कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल?

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें बटलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, जिला सचिव रामप्रीत यादव और संगम यादव, साथ ही हरिओम यादव, नित्यानंद त्रिपाठी, एहतेशाम खान और अमरनाथ यादव शामिल थे।

Location :  Deoria

Published :  17 July 2026, 3:54 PM IST