
चिराग पासवान ने यूपी में 403 सीटों पर लड़ने का किाय ऐलान (Img: AI Generated Image)
Greater Noida: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेज होती सरगर्मियों के बीच केंद्र में भाजपा सरकार के साथी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को चिराग पासवान में उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान ने एक बार भाजपा को सकते में डाल दिया है क्योंकि वे केंद्र में मोदी सरकार को समर्थन को देने वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हैं।
चिराग पासवान के इस ऐलान ने यूपी में भाजपा के सियासी समीकरण को उलझा दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक यूपी में भाजपा से गठबंधन तोड़ने या इसे बनाये रखने को लेकर कुछ साफ नहीं किया है। लेकिन अगर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है तो यूपी में सियासी तौर पर वोट बैंक के बिखरने का खतरा पैदा हो गया है। चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने के कारण विपक्षी दल उनके इस दांव को गठबंधन में टूट बता सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मानसून सत्र में गरजेंगे सांसद नीरज मौर्य, महंगाई से लेकर एम्स तक कई बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में आयोजित 'मिराकी' कार्यक्रम के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में उतरने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोजपा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी साफ किया हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने यह भी उम्मीद जतायी की उनकी पार्टी लोजपा बिहार की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी शानदार प्रदर्शन करेगी।
हालांकि यूपी चुनाव में भाजपा या एनडीए से गठबंधन को लेकर उन्होंने साफ किया कि फिलहाल इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गठबंधन पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या नहीं, अथवा गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, इसका फैसला आने वाले महीनों में किया जाएगा।
Location : Greater Noida
Published : 18 July 2026, 4:54 PM IST