Assembly Election Result 2026: बंगाल के इन क्षेत्रों से तय होता है CM का चेहरा, जानिये पूरा इतिहास

पश्चिम बंगाल में आज यानी सोमवार 4 मई 2026 को विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है और पूरे देश की नजर इस नतीजे पर टिकी हुई है। 2026 के नतीजे यह तय करेंगे कि इन तीनों अहम क्षेत्रों में किस पार्टी को बढ़त मिलती है और आखिरकार सत्ता किसके हाथ में जाती है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 4 May 2026, 11:01 AM IST

New Delhi:  पश्चिम बंगाल में आज यानी सोमवार 4 मई 2026 को विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है और पूरे देश की नजर इस नतीजे पर टिकी हुई है। राज्य की राजनीति को समझने के लिए इसे तीन बड़े क्षेत्रों-उत्तर बंगाल, दक्षिण-मध्य बंगाल और राढ़ बंगाल-में बांटकर देखा जाता है। यही तीनों क्षेत्र तय करते हैं कि सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी।

यह क्षेत्र मुकाबले को दिलचस्प

उत्तर बंगाल की बात करें तो यहां कुल 54 सीटें हैं। 2021 के चुनाव में एनडीए ने 30 सीटें जीतकर मजबूत बढ़त बनाई थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 24 सीटें मिली थीं। कूचबिहार, अलीपुरद्वार और दार्जिलिंग जैसे इलाकों में बीजेपी गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर रहा, वहीं मालदा और उत्तर दिनाजपुर में टीएमसी ने संतुलन बनाए रखा। इस बार भी यह क्षेत्र मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है।

153 सीटें जीतकर लगभग क्लीन स्वीप

दक्षिण और मध्य बंगाल राज्य का सबसे बड़ा और सबसे अहम क्षेत्र है, जहां 183 सीटें आती हैं। 2021 में यहां तृणमूल कांग्रेस ने 153 सीटें जीतकर लगभग क्लीन स्वीप किया था, जबकि एनडीए को सिर्फ 29 सीटें मिली थीं। हावड़ा, कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में टीएमसी का दबदबा साफ दिखा था। यही क्षेत्र सत्ता की असली कुंजी माना जाता है-जो यहां जीतेगा, उसके लिए सरकार बनाना आसान हो जाता है।

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, विजय की पार्टी आगे

57 सीटों पर हमेशा कड़ा मुकाबला

वहीं राढ़ बंगाल की 57 सीटों पर हमेशा कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। 2021 में यहां तृणमूल कांग्रेस ने 39 सीटें जीतीं, जबकि एनडीए को 18 सीटों से संतोष करना पड़ा। पुरुलिया और बांकुड़ा में बीजेपी आगे रही, लेकिन बीरभूमि और बर्धमान में टीएमसी का असर कायम रहा।

West Bengal Election Results 2026: बंगाल में BJP और TMC में कांटे की टक्कर, जानें कौन कितना आगे-पीछे

पश्चिम बंगाल की अगली सरकार की तस्वीर तय?

अगर पूरे राज्य की तस्वीर देखें, तो 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि एनडीए 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्ष बना था। कांग्रेस और वाम दलों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा था। अब 2026 के नतीजे यह तय करेंगे कि इन तीनों अहम क्षेत्रों में किस पार्टी को बढ़त मिलती है और आखिरकार सत्ता किसके हाथ में जाती है। साफ है-उत्तर बंगाल, दक्षिण-मध्य बंगाल और राढ़ बंगाल, यही तीनों क्षेत्र मिलकर पश्चिम बंगाल की अगली सरकार की तस्वीर तय करेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  4 May 2026, 10:09 AM IST