Aditi Yadav ने खींचा सबका ध्यान, पिता Akhilesh Yadav और मां Dimple Yadav के साथ दिखी क्यूट लुक में

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव ने उस समय सभी का ध्यान आकर्षित किया, जो वो अपनी मम्मी-पापा के साथ दिखीं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 June 2026, 8:18 PM IST

Mumbai: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर हाल में कई राजनीतिक चर्चाएं हो रही थी लेकिन रविवार को अदिति यादव ने एकाएक उस समय सभी का ध्यान खींचा, जब वह माता-पिता के साथ एक समारोह में बेहद क्यूट लुक में नजर आईं। अदिति यादव के सामने आने के साथ ही सपा और अखिलेश यादव के विरोधियों को भी करारा जवाब मिल गया और अदिति को लेकर लग रहीं तमाम अटकलों को भी विराम लग गया।

शरद पवार की पोती की शादी में हुए शामिल

दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), मैनपुरी से सांसद और उनकी अपनी पत्नी दिंपल यादव एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की पोती रेवती के शादी समारोह में शामिल होने के लिये मुंबई पहुंचे थे। शादी समारोह में अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव ने उस समय सभी का ध्यान एकाएक आकर्षित किया, जब वो अपनी मम्मी-पापा के साथ दिखीं। यही नहीं, अदिति ने मम्मी-पापा समेत अन्य मेहमानों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान अदिति यादव ऑफ व्हॉइट कलर के पारंपरिक परिधान में नजर आईं। समारोह में डिंपल यादव साधारण लेकिन आकर्षक साड़ी में नजर आईं। इस मौके पर मां-बेटी की जोड़ी ने सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

परिवार ने शादी में एकसाथ किया डिनर

समारोह के बाद अखिलेश यादव, डिंपल यादव और उनकी बेटी अदिति यादव एक साथ डिनर करते नजर आये। पिता-पुत्री और मां एक साथ, एक ही टेबल पर खाना खाते नजर आये।

शरद पवार की पोती की शादी में परिवार समेत शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, देखें खास झलकियां

इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर सपा परिवार के पहुंचते ही समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया और उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।

अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ डिनर करते हुए अदिति यादव (Img: X)

रेवती की शादी मुंबई के भव्य Jio World Convention Centre में आयोजित की गई। यह समारोह राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। शादी में देश के कई प्रमुख नेताओं और उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया।

Location :  Mumbai

Published :  21 June 2026, 8:18 PM IST