Skincare Tips: गर्मियों में बढ़ गई है चेहरे की चिपचिपाहट? ऑयली स्किन वाले अपनाएं यह खास रूटीन, रुकेंगे मुंहासे
गर्मियों में उमस और पसीने के कारण ऑयली स्किन और मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। जानिए एक्सपर्ट्स के मुताबिक जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर, सही डाइट और आसान स्किन केयर रूटीन से कैसे रखें अपने चेहरे को फ्रेश और ऑयल-फ्री।
गर्मियों के मौसम में तेज धूप और अत्यधिक उमस के कारण ऑयली स्किन की समस्या काफी बढ़ जाती है। अधिक पसीने और सीबम (तेल) के उत्पादन से चेहरा हमेशा चिपचिपा, डल और बुझा-बुझा नजर आने लगता है, जो आपके मेकअप को भी तुरंत खराब कर देता है। (Img- AI Generated)
2 / 5
यह अतिरिक्त तेल रोम छिद्रों (पोर्स) को बंद कर देता है, जिससे चेहरे पर मुंहासे, एक्ने और ब्लैकहेड्स की परेशानियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। इसलिए गर्मियों में सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर तेल को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। (Img- pexels)
3 / 5
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए चेहरे को बार-बार धोने की गलती न करें, क्योंकि इससे त्वचा और अधिक तेल बनाने लगती है। दिन में सिर्फ दो बार सैलिसिलिक एसिड युक्त फेसवॉश से चेहरा साफ करें। भारी क्रीम के बजाय हल्का, ऑयल-फ्री और जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें। बाहर निकलते समय चिपचिपाहट से बचने के लिए जेल-बेस्ड या मैट-फ़िनिश सनस्क्रीन का ही प्रयोग करें। (Img- Canva)
4 / 5
इसके अलावा, हफ्ते में 1–2 बार मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगाएं। घरेलू उपायों में खीरे का रस और एलोवेरा जेल त्वचा को बेहतरीन ठंडक और ताजगी प्रदान करते हैं। किशोरों को भी ऑयल-बेस्ड कॉस्मेटिक्स की जगह जेल-बेस्ड उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। (Img- Freepik)
5 / 5
आपकी त्वचा पर आपके खानपान का सीधा असर पड़ता है। शरीर को हाइड्रेट रखने और सीबम का उत्पादन कम करने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीएं। अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी और पानी से भरपूर फल शामिल करें। वहीं दूसरी ओर, मुंहासों से बचने के लिए तले-भुने, ज्यादा मसालेदार, मीठे खाद्य पदार्थों और जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाए रखें। (Img- Cnava)