Param Ekadashi 2026: आज है दुर्लभ परम एकादशी, कर लें ये 4 महाउपाय, वरना 3 साल बाद ही मिलेगा ऐसा सुनहरा मौका

आज अधिकमास की बेहद प्रिय 'परम एकादशी' है। इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने और जीवन के समस्त पापों से मुक्ति के लिए कुछ विशेष उपाय और दान करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। जानिए आज के दिन कौन से 4 काम आपको जरूर करने चाहिए।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 June 2026, 2:29 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन जब बात अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) में आने वाली एकादशी की हो, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। आज यानी 11 जून को परम एकादशी का पावन व्रत रखा जा रहा है। यह एकादशी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। (Img- Internet)
2 / 6 \"Zoom\"धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए व्रत और उपायों से व्यक्ति को अपने अनजाने में किए गए समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। चूंकि अधिकमास हर तीन साल में एक बार आता है, इसलिए इस एकादशी का पुण्य लाभ उठाने के लिए यह बेहद दुर्लभ मौका है, जिसके बाद ऐसा संयोग अगले तीन साल बाद ही मिलेगा। (Img- Internet)
3 / 6 \"Zoom\"परम एकादशी के शुभ अवसर पर दान का विशेष महत्व बताया गया है। आज के दिन अन्न, पीले वस्त्र, मौसमी फल, मिठाई, जल और पात्र (बर्तन) के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा का दान करना चाहिए। इसके साथ ही आज गौ सेवा (गायों को चारा खिलाना) जरूर करें। (Img- Internet)
4 / 6 \"Zoom\"मान्यता है कि इस दान के फलस्वरूप व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मृत्यु के पश्चात वह विष्णुलोक को प्राप्त करता है। यदि आप जीवन में धन की कमी या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो आज शाम को घर के मंदिर में दीपक जलाकर भगवान विष्णु से परिवार के कल्याण की प्रार्थना करें। (Img- Internet)
5 / 6 \"Zoom\"इसके बाद घर के आंगन या बालकनी में लगी तुलसी के पास घी का एक दीपक जरूर जलाएं। आज के दिन नया तुलसी का पौधा घर लाना और उसे पूर्व दिशा में स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं। (Img- Internet)
6 / 6 \"Zoom\"अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज दक्षिणावर्ती शंख में दूध और गंगाजल डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, करियर और बिजनेस में तरक्की के लिए आज श्रीहरि को श्रीफल (नारियल) का भोग लगाएं। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  11 June 2026, 2:29 PM IST

Advertisement