हिंदी
एवोकाडो टोस्ट नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए ब्रेड के स्लाइस को तवे पर सेंकें और फिर उसमें मैश किया हुआ एवोकाडो फैलाएं। ऊपर से नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालें। आप चाहें तो इस पर अपनी पसंद की सब्जी या उबला हुआ अंडा भी डाल सकते हैं। यह नाश्ता न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह हेल्दी फैट्स और फाइबर से भी भरपूर होता है।
Published : 4 January 2026, 5:19 PM IST