हिंदी
प्राकृतिक कीटनाशक गुणों से भरपूर नीम की सूखी पत्तियां अनाज और दालों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए प्राचीन काल से इस्तेमाल की जा रही हैं। दाल को किसी बड़े एयरटाइट डिब्बे में भरते समय उसमें 5 से 6 सूखी नीम की पत्तियां डाल दें। अगर आप ताजी पत्तियों को धोकर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उनमें जरा सी भी नमी न हो, क्योंकि नमी से दाल सड़ सकती है। नीम की तीखी गंध कीड़ों को दूर रखकर दाल को सुरक्षित बनाती है। (Img- Pinterest)
Published : 25 September 2026, 2:19 PM IST