हिंदी
तेजपत्ता, लौंग और कपूर की महक दालों को सालों-साल घुन और कीड़ों से सुरक्षित रखने का एक बेजोड़ तरीका है। जब भी आप दाल को किसी डिब्बे में स्टोर करें, तो उसमें 2-3 तेजपत्ता, 4 लौंग और कपूर की 2 गोलियों को किसी सूती कपड़े या टिशू पेपर में बांधकर पोटली बनाकर रख दें। इस पोटली को सीधे दाल के बीच दबा दें। इससे कपूर की गंध दाल में भी नहीं आएगी और उसकी तेज महक के कारण कीड़े और घुन आसपास भी नहीं फटकेंगे। (Img- Pinterest)
Published : 25 September 2026, 2:19 PM IST