हिंदी
गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में तरबूज एक ऐसा फल है जो न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देता है। तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक पानी पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, विटामिन ए, बी और सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। (Img: Google)
Published : 15 March 2026, 3:44 PM IST