भाग्यश्री ने शेयर किया खास रेसिपी, ज्वार की रोटी के साथ ऐसे बनाएं कम्फर्ट फूड रायता
अभिनेत्री भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर हेल्दी कद्दू का रायता शेयर किया। यह पाचन सुधारने, पेट ठंडक देने और सूजन कम करने में मदद करता है। आसान रेसिपी फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
फैंस के लिए भाग्यश्री का नया हेल्दी सरप्राइज (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ हेल्दी कद्दू का रायता शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह रेसिपी गट हेल्थ सुधारने में मदद करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। फैंस इसे देखकर खासे उत्साहित हैं और इसकी सरलता की तारीफ कर रहे हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
भाग्यश्री ने बताया कि दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स खाने को अच्छे से पचाने में मदद करते हैं। प्याज पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कद्दू पेट को ठंडक पहुंचाता है और सूजन कम करता है। उन्होंने कहा कि यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी है।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
अभिनेत्री ने वीडियो में दिखाया कि रायता बनाना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है और यह जल्दी तैयार हो जाता है। वीडियो में भाग्यश्री ने स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया ताकि कोई भी इसे आसानी से ट्राय कर सके।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
भाग्यश्री ने सुझाव दिया कि इस रायते को ज्वार की रोटी के साथ खाने में स्वाद और सेहत दोनों का लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि यह उनकी पसंदीदा कम्फर्ट फूड्स में धीरे-धीरे शामिल हो गया है और फैंस को भी इसे जरूर ट्राय करने के लिए प्रेरित किया।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
भाग्यश्री का पोस्ट फैंस को काफी पसंद आया। कमेंट सेक्शन में लोग रायते की तारीफ कर रहे हैं और कई फैंस ने लिखा कि वे भी इसे जल्द ट्राय करेंगे। बॉलीवुड में कम फिल्मी सफर के बावजूद वह फैंस के बीच हेल्दी टिप्स साझा करके अपनी खास मौजूदगी बनाए रखती हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)