छह लाख में कौन सी सेडान खरीदें? ये ऑप्शन देंगे लग्जरी फील, जानिए किसमें क्या है खास

कम बजट में लग्जरी का अनुभव लेने वाले भारतीय कार प्रेमियों के लिए कुछ सेडान खास विकल्प बनकर सामने आए हैं। ये गाड़ियां सिर्फ कीमत में किफायती नहीं, बल्कि फीचर्स और सुरक्षा के मामले में भी आकर्षक हैं, जिससे शहर और परिवार दोनों के लिए उपयुक्त विकल्प बनते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 April 2026, 3:21 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"अगर आप कम बजट में लग्जरी कार का अनुभव लेना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। खास बात यह है कि इन सेडान की कीमत मात्र 6 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके बावजूद इन गाड़ियों में शानदार फीचर्स और अच्छे माइलेज की सुविधा मिलती है। यहां हम आपको 3 किफायती सेडान के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बजट और जरूरत दोनों को पूरा कर सकते हैं। (Img- Internet)
2 / 6 \"Zoom\"सबसे पहले सूची में Tata Tigor का नाम आता है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है। दिल्ली में RTO और इंश्योरेंस के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत 6.37 लाख रुपये होगी। Tata Tigor पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। (Img- Internet)
3 / 6 \"Zoom\"पेट्रोल वेरिएंट 19.2 kmpl का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट 26 km/kg तक का माइलेज प्रदान करता है। सुरक्षा के मामले में यह कार काफी मजबूत है। इसे Global NCAP से 4-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। Tata Tigor में 6 एयरबैग, ABS और मजबूत बॉडी दी गई है, जिससे यह परिवार के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन जाती है। (Img- Internet)
4 / 6 \"Zoom\"दूसरे नंबर पर Hyundai Aura है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 6.24 लाख रुपये के आसपास है। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83PS की पावर जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ऑप्शन उपलब्ध हैं। Hyundai Aura की डिजाइन और फीचर्स इसे एक प्रीमियम लग्जरी फील देते हैं, जबकि बजट फ्रेंडली भी बनाते हैं। (Img- Internet)
5 / 6 \"Zoom\"तीसरे नंबर पर Maruti Dzire है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपये है और ऑन-रोड कीमत 7.26 लाख रुपये है। Maruti Dzire फाइनेंस ऑप्शन के साथ आसानी से उपलब्ध है। यह कार फीचर्स में सबसे एडवांस्ड है। (Img- Internet)
6 / 6 \"Zoom\"इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay शामिल हैं। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और स्मार्ट की जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Maruti Dzire बजट में लग्जरी अनुभव देने के लिए बेहतरीन विकल्प है। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  6 April 2026, 3:21 PM IST

Advertisement