भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के दिल्ली आवास में बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें पूरा अपडेट

बीजेपी के वरिष्ठ सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई। हाल ही में दिए गए विवादित बयानों के बाद एहतियातन पुलिस व सीआरपीएफ की भारी तैनाती। देखिए पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 April 2025, 7:37 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सोमवार सुबह से ही उनके आवास पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की भारी तैनाती कर दी गई है। सुरक्षाकर्मी आवास के भीतर और आसपास के इलाके में मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

जानें क्यों बढ़ाई सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक, यह कदम डॉ दुबे की ओर से हाल ही में दिए गए विवादित बयान के बाद उठाया गया है, जिस पर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी विरोध देखा गया, जिसके बाद उनके खिलाफ माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

इन बयानों पर बड़ी हलचल

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शनिवार (19 अप्रैल) को पहले देश के उच्चतम न्यायालय को लेकर एक विवादित टिप्पणी दी। इसके बाद उन्होंने सीजेआई संजीव खन्ना को लेकर भी एक विवादित दे दिया। इसके बाद भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने रविवार (20 अप्रैल) को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया। जिसके बाद से ही भारतीय राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है।

आधिकारिक तौर पर नहीं की गई पुष्टि

हालांकि सुरक्षा एजेंसियों या पुलिस की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि डॉ दुबे को किसी तरह की विशेष धमकी मिली है या नहीं। लेकिन एहतियातन उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कौन है डॉ निशिकांत दुबे

गौरतलब है कि डॉ निशिकांत दुबे झारखंड के गोड्डा से भाजपा के सांसद हैं और अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दिए गए उनके एक बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है, जिसके चलते अब सुरक्षा एजेंसियां उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 22 April 2025, 7:37 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement