गावस्कर ने चुनी World Cup 2027 की टीम India, दिग्गजों में छिड़ी बहस, जानें आकाश और अश्विन ने क्या कहा

वनडे विश्व कप 2027 में अभी करीब 14 महीने का समय बाकी है, लेकिन भारतीय टीम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी संभावित 15 सदस्यीय टीम चुनी है, जबकि आकाश चोपड़ा और रविचंद्रन अश्विन ने भी इस पर अपनी राय रखी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 August 2026, 12:15 PM IST

New Delhi: वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों को लेकर क्रिकेट जगत में अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भारत ने 2023 विश्व कप में उपविजेता रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। अब टीम इंडिया की नजर 2027 में खिताब जीतने पर होगी। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी संभावित 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है। उनकी इस टीम पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुनील गावस्कर ने अपनी टीम में शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को भी जगह दी है। विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल के अलावा ईशान किशन को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: Cricket Ground के बाद अब रेसिंग ट्रैक के स्टार बने MS Dhoni, KTM Duke के वीडियो ने लगाई इंटरनेट पर आग

गावस्कर की संभावित टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

आकाश चोपड़ा बोले- टीम काफी संतुलित

पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने गावस्कर की टीम को संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष क्रम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और यही बल्लेबाजी क्रम हाल के बड़े टूर्नामेंटों में भी सफल रहा है। चोपड़ा ने ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा कि वह लगातार रन बना रहे हैं और वनडे क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार नजर आते हैं। उन्होंने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को टीम का मजबूत पक्ष बताया।

गेंदबाजी में बुमराह की अगुआई

गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जगह दी गई है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि हर्षित राणा की बल्लेबाजी क्षमता टीम के लिए अतिरिक्त फायदा साबित हो सकती है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी टीम को संतुलन देंगे। चोपड़ा ने इस संभावित टीम को 10 में से 8.5 से 9 अंक दिए।

यह भी पढ़ें: PM Modi New Instagram Video: इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का वीडियो आया सामने, Gen Z के लिए कही ये बात 

अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी की पैरवी की

पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी संभावित विश्व कप टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने की वकालत की है। उनका कहना है कि दक्षिण अफ्रीका की तेज और स्विंग वाली पिचों पर भुवनेश्वर भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। अश्विन ने सुझाव दिया कि भुवनेश्वर को घरेलू क्रिकेट और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेलकर खुद को तैयार रखना चाहिए।

अश्विन ने खिलाड़ियों को हां, शायद और नहीं की तीन श्रेणियों में भी बांटा। उन्होंने शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को अपनी पहली पसंद बताया। वहीं यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को शायद की सूची में रखा। ऋषभ पंत, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को फिलहाल अपनी विश्व कप योजना से बाहर माना।

Location :  New Delhi

Published :  6 August 2026, 12:15 PM IST