
ऑनलाइन कुर्बानी फोटो सोर्स -Google
New Delhi: बकरीद पर कुर्बानी एक परंपरा है और लेकिन बदलते दौर में इसके कई आयाम सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कुर्बानी का चलन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस प्रक्रिया में लोग घर बैठे मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से कुर्बानी बुक रहे हैं और फिर किसी भरोसेमंद संस्था के जरिए जानवर की वर्चुअल कुर्बानी कराई जाती है।
खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया इस्लामी नियमों के अनुसारहोती है और कुर्बानी का वर्चुअल मांस जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है।
महराजगंज में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, 60 से ज्यादा मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस का कड़ा पहरा
क्या है ऑनलाइन कुर्बानी
Online Qurbani यानी ऑनलाइन कुर्बानी एक आधुनिक सुविधाजनक है, जिसमें लोग ईद-उल-अजहा के मौके पर अपनी कुर्बानी इंटरनेट या मोबाइल ऐप के जरिए किसी भरोसेमंद संस्था को बुक करते हैं। इसके बाद वही संस्था व्यक्ति की ओर से इस्लामी नियमों के अनुसार जानवर की कुर्बानी करती है और उसका मांस जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाती है।
इस प्रक्रिया में बकरी, भेड़ जैसे जानवरों का चयन ऑनलाइन ही किया जा सकता है और पूरा भुगतान भी डिजिटल किया जाता है।
महराजगंज में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, 60 से ज्यादा मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस का कड़ा पहरा
Online Qurbani क्यों बढ़ रही है?
कुर्बानी ईद के तय दिनों में ही शरिया के अनुसार की जाती है, जिससे धार्मिक नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। आज के समय में यह तरीका इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि शहरों में लोगों के लिए जानवरों की व्यवस्था करना और खुद कुर्बानी करना कई बार मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा विदेश में रहने वाले लोग भी आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और अपनी धार्मिक जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 27 May 2026, 7:50 PM IST