
बंगाल चुनाव में बड़ा दावा (Img- Internet)
Kolkata: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। पहले चरण के मतदान में अब केवल तीन दिन का समय बचा है। 23 तारीख को राज्य के कई इलाकों में वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 तारीख को होगा। इसी दिन तमिलनाडु में भी सभी विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। चुनावी नतीजे 4 मई को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए घोषित किए जाएंगे।
चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी से तेज हो गया है। ऐसे में भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने दावा किया है कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव हारेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में भाजपा का “सुशासन वाला कमल” खिलने जा रहा है। उनका आरोप है कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस ने “मां, माटी और मानुष” के नारे के साथ विश्वासघात किया है।
गौरव वल्लभ ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि बंगाल में लंबे समय से अराजकता और जंगलराज का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास करती रही है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि 4 मई को राज्य से तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है और भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, जानियें क्या है चुनाव आयोग का प्लान
चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा सोमवार को बंगाल के कांथी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन पूर्वी मेदिनीपुर में सुबह 10:30 बजे रैली करेंगे। इन रैलियों के जरिए भाजपा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।
बंगाल के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी चुनावी माहौल गर्म है। सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि किन राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनेगी। खासकर पश्चिम बंगाल का चुनाव इस बार राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Location : kolkata
Published : 20 April 2026, 9:52 AM IST