
प्रतीकात्मतक छवि
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक जारी है, तो वहीं उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में न्यूनतम तापमान एक अंक तक पहुंच गया है। एक ओर दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान 'सेन्यार' के कारण भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं उत्तर भारत में ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना है।
28 नवंबर के मौसम की बात करें तो दिल्ली का मौसम ठंडा और कोहरे वाला रहेगा। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान का रेंज 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं शाम होते-होते कई इलाकों में ठंड अचानक से बढ़ने का अनुमान भी जताया गया है। दिल्ली में 28 नवंबर की सुबह कोहरा छाया रहने की संभावना है। IMD के अनुसार कई इलाकों में हल्का कोहरा पड़ेगा, जिसमें दृश्यता 1000 से 500 मीटर तक रह सकती है। वहीं कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी बन सकता है, जहां दृश्यता 499 से 200 मीटर तक गिर सकती है। इसका सीधा असर सुबह ऑफिस जाने वालों, स्कूल बसों और आम ट्रैफिक पर पड़ सकता है।
UP Weather Update: ठंडी हवाओं से कांपे लोग, भारी कोहरा बना मुसीबत; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान माइनस में चला गया है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।
पंजाब में आज मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 7°C के आसपास रहने का अनुमान है। हरियाणा में दिन का मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। सुबह और रात में धुंध या हल्का कुहासा संभव है। अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 7°C के आसपास रहने की संभावना है।
Weather Update: दिल्ली और यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, गिरेगा पारा; पंजाब और हरियाणा में भी बढ़ी ठंड
हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्यतः साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड अधिक होगी, और न्यूनतम तापमान 0°C के आसपास या उससे नीचे जा सकता है। शिमला जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 13°C के आसपास रहने का अनुमान है।
Location : New Delhi
Published : 28 November 2025, 6:41 AM IST
Topics : Cold wave Delhi FOG IMD uttar pradesh