Weather Update: UP-दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें 5 दिन का मौसम

Weather Update: मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन के असर से यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 October 2026, 8:12 AM IST

New Delhi: मॉनसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के भी संकेत हैं।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का असर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 8 अक्टूबर और फिर 10 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। राजौरी, पुंछ और ऊधमसिंह नगर जैसे इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं अनंतनाग, पुलवामा और डोडा में हल्की बर्फबारी के भी संकेत हैं।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 अक्टूबर तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शिमला, मनाली और कुल्लू में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बारिश

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश के संकेत हैं। इसके अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश का असर दिखाई देने की संभावना है।

प्रेमजाल, धर्म परिवर्तन और निकाह, बलिया में महिला ने पति-ससुर समेत 4 पर लगाया जबरन संबंध का आरोप

बिहार-झारखंड में बिजली गिरने का अलर्ट

बिहार और झारखंड में 7 अक्टूबर को हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल में भी चक्रवाती गतिविधियों के कारण बारिश का दौर बन सकता है।

मध्य प्रदेश में 9 अक्टूबर तक और छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर तक बारिश होने के आसार हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी 8 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है।

Smriti Mandhana बनीं Team India की नई कप्तान, जिम्मेदारी मिलते ही हरमनप्रीत कौर को दिया खास धन्यवाद

चक्रवाती सिस्टम से बदला मौसम

मौसम में इस बदलाव के पीछे कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। सिक्किम के आसपास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा निचले क्षोभमंडल में उत्तर-पूर्वी बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

मन्नार की खाड़ी और दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर भी चक्रवाती गतिविधियां देखी जा रही हैं। वहीं मन्नार की खाड़ी से पूर्व-मध्य अरब सागर तक एक अन्य ट्रफ लाइन सक्रिय है।

अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से अगले 4-5 दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड का असर बढ़ने के संकेत हैं।

Location :  New Delhi

Published :  7 October 2026, 7:50 AM IST