Weather Alert: चक्रवात अकवान मचाएगा तबाही? 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवात 'अकवान' तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर तक इसके 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है और 20 नवंबर को यह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 November 2026, 8:12 AM IST
New Delhi: देश भर में लगातार मौसम का अंदाज बदलता जा रहा है। कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक  दे दी है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' लगातार होता दिखाई दे रहा है।  भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक,  17 नवंबर की शाम तक इसके 'गंभीर चक्रवाती तूफान'  अनुसार, 17 नवंबर की शाम तक इसके 'गंभीर चक्रवाती तूफान' (SCS)  और 19 नवंबर की सुबह तक 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' (VSCS) में बदलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 नवंबर की दोपहर के आसपास यह  आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच कहीं टकराएगा। हवा की गति  उस समय  120 से 130 किमी/घंटा रहने की संभावना है। हवा के झोंके 145 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं।
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसमी प्रणाली के कारण आज पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत सहित 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे के कारण परेशानी हो सकती है।

आज दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा। आज सुबह  के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।  मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़कों पर दृश्यता (visibility) प्रभावित हो सकती है। दिन के बाकी समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

आज उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। आज प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह और रात के वक्त में थोड़ी कोहरे के कारण अंधेरा रह सकता है, जिसके कारण सड़क और रेल यातायात पर प्रभाव पड़ सकता है। आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।

आज बिहार में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने बिहार के मौसम को लेकर शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। लेकिन बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। बारिश या फिर  तेज आंधी तूफान को लेकर कोई भी अपडेट मौसम विभाग की ओर से जारी नहीं हुई है। सुबह और रात के समय हल्की बहुत ठंड महसूस हो सकती है।

आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। पहाड़ी इलाकों में ठंड बनी रहेगी।

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम कैसा रहेगा?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम का असर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

आज अरुणाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश का यह दौर आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। फिलहाल, भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

आज असम और मेघालय में मौसम कैसा रहेगा?

आज असम और मेघालय के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में इन पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम कैसा रहेगा?

आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि आने वाले दिनों में इन राज्यों में बारिश तेज हो सकती है।

आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम कैसा रहेगा?

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम (Himalayan West Bengal and Sikkim) के कुछ हिस्सों में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। आज इन दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

आज केरल में मौसम कैसा रहेगा?

कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, राज्य के तटीय इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम ज्यादा खराब हो सकता है। 18 नवंबर से भारी बारिश और 19-20 नवंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का खतरा है।

ओडिशा में आज कैसा रहेगा मौसम?

ओडिशा में आज भारी बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। हालांकि, चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) के आगे बढ़ने के साथ राज्य में मौसम बदल सकता है। 18 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और 19 से 21 नवंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। खासकर दक्षिणी और तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

बंगाल की खाड़ी में कितना खतरनाक होगा चक्रवाती तूफान अकवान?

बंगाल की खाड़ी ( Bay of Bengal) के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' लगातार और ताकतवर होता जा रहा है। 17 नवंबर को IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज शाम तक यह एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान'  का रूप ले सकता है। इसके और अधिक तीव्र होने और 19 नवंबर की सुबह तक एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल जाने की संभावना है।
जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ेगा, हवा की गति तेज होती जाएगी। 17 नवंबर की शाम तक, हवा की गति 90 से 100 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, और हवा के झोंके 110 किमी/घंटा तक हो सकते हैं। 19 नवंबर से, हवा की गति 120 से 130 किमी/घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है, और हवा के झोंके 145 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, इसके 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तटों नेल्लोर और टुनी के बीच तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान, तटीय इलाकों में तेज़ हवाओं और भारी बारिश का ख़तरा रहेगा। मछुआरों (Fishermen) को सलाह दी गई है कि वे बंगाल की खाड़ी के प्रभावित समुद्री क्षेत्रों में न जाएं।

Location :  New Delhi

Published :  17 November 2026, 8:12 AM IST