Site icon Hindi Dynamite News

Weather News: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं लू तो कहीं बारिश ने दी दस्तक, जानें अपने शहर का हाल

देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। अपने क्षेत्र की मौसम की जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather News: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं लू तो कहीं बारिश ने दी दस्तक, जानें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली: देशभर में 18 अप्रैल 2025 को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि उत्तर और उत्तर-पूर्व के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

घर से बाहर न निकलने की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन लू से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी की कमी के कारण गर्मी और अधिक महसूस होगी। मौसम विभाग ने दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

राजस्थान में लू के असार

राजस्थान के पश्चिमी जिलों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में भीषण लू पड़ रही है। तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो सामान्य से 3-8 डिग्री अधिक है। पूर्वी राजस्थान में भी लू के आसार हैं। हालांकि, 19 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ राहत मिलने की संभावना है।

पंजाब-हरियाणा में चलेंगी गर्म हवाएं

पंजाब और हरियाणा के इलाकों में भी लू का असर बना रहेगा। अमृतसर, हिसार और रोहतक में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। गर्म और शुष्क हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं।

उत्तराखंड में बदला मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और तेज बारिश का अनुमान है।

इन शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी

बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी संभावित हैं। कोलकाता, पटना और भागलपुर जैसे शहरों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी

मध्य भारत के राज्यों में आज मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं और लू की स्थिति बनी हुई है। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहरों में तेज गर्मी और शुष्क मौसम का प्रभाव देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में भी अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। गर्मी का असर बना रहेगा।

Exit mobile version