
उज्जैन के होटल में बड़ा हादसा
Ujjain: शहर के देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा में शनिवार रात को बड़ा हादसा हो गया। होटल के वेस्टेज चैंबर में सफाई के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही होटल स्टाफ व अन्य कर्मचारी चैंबर तक पहुंचे। बचाव दल, एम्बुलेंस, पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, होटल के दायीं ओर वेस्टेज चैंबर है। यहां मिष्ठान, डेयरी उत्पाद आदि का वेस्टज चैंबर है। शनिवार रात करीब 10.30 बजे कुछ कर्मचारी सफाई करने चैंबर में उतरे थे। बताया जाता है कि वे चैंबर की गहराई और गैस की चपेट में आ गए और बाहर नहीं निकल पाए।
हादसे में मृतकों की पहचान कमलेश पिता सोहनलाल, निवासी- वाल्मीकि नगर, उज्जैन, नितिन पिता ताराचन्द, निवासी- वाल्मीकि नगर, उज्जैन, वाहिद, निवासी-सोमवारिया उज्जैन, मनोज मीणा, निवासी-झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है।
चैंबर से बाहर निकालने के बाद पुलिसकर्मियों ने चारों को मौके पर ही सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बचाव के प्रयास में उतरे अन्य कर्मचारियों की स्थिति सामान्य बताई गई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
चैंबर में उतरे कर्मचारियों को बचाने के लिए कुछ अन्य कर्मचारी भी प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वे भी गैस की चपेट में आए हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
बचाव के दौरान एसआई धर्मेंद्र सिंह तोमर, आरक्षक संतोष और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की आशंका सामने आई है। रेस्टोरेंट संचालक चेतन गुप्ता के मुताबिक, सफाई आउटसोर्स कर्मचारियों से कराई जाती है।
पुलिस के अनुसार होटल के दायीं ओर वेस्टेज चैंबर है। शनिवार रात करीब 10.30 बजे कुछ कर्मचारी सफाई करने चैंबर में उतरे थे। बताया जाता है कि, वे चैंबर की गहराई और वेस्टेज से निर्मित गैस की चपेट में आ गए और बाहर नहीं निकल पाए। घटना की सूचना मिलते ही होटल स्टाफ व अन्य कर्मचारी चैंबर तक पहुंचे। बचाव दल, एम्बुलेंस, पुलिस को सूचना दी गई।
प्रथम दृष्टया जहरीली गैस के रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। माधव नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि चारों लोग किन परिस्थितियों में चैंबर में उतरे थे और उन्हें अंदर जाने की अनुमति किसने दी थी।
Location : Ujjain
Published : 1 November 2026, 5:57 AM IST