
प्रतीकात्मक छवि (Source Internet)
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सड़क किनारे खड़े दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई अपनी बहनों के साथ बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गुरुग्राम की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर आ गई और दोनों को कुचल दिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अवधेश और अखिलेश के रूप में हुई है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फॉर्च्यूनर चालक की भूमिका, वाहन की रफ्तार और लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। बहनों के सामने दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Location : Faridabad
Published : 29 August 2026, 4:12 PM IST
Topics : Faridabad Gurgaon Road Accident Faridabad Road Accident Fortuner Car Accident Haryana Road Accident News Two Brothers Died In Accident