Today’s Live Update: सिर्फ एक क्लिक में जानिए 10 नवंबर की सभी बड़ी खबरें

नई दिल्ली से शंघाई के बीच सीधी उड़ान शुरू होने से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं। व्यापार और कूटनीति के क्षेत्र में यह नई पहल अहम मानी जा रही है। वहीं केंद्र सरकार ने जनगणना 2026 की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पढ़िए पल- पल का लाइव अपडेट्स

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 November 2025, 8:27 AM IST
    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 10 Nov 2025 07:37 PM (IST)

      दिल्ली में लाल किले के पास धमाके में एक की मौत, हाई अलर्ट जारी

      दिल्ली के लाल किले के पास धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, सुरक्षा एजेंसियां मौके पर हैं।

    • 10 Nov 2025 07:36 PM (IST)

      दिल्ली के लाल किले के पास जोरदार धमाका, सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती

      दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को जोरदार धमाका हुआ, जिससे चारों तरफ हड़कंप मच गया। धमाके के बाद दमकल की 10 गाड़ियां, NIA और NSG की टीम मौके पर पहुंची।

    • 10 Nov 2025 07:35 PM (IST)

      दिल्ली लाल किले के पास कार धमाका, एक की मौत

      सोमवार शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाके ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। धमाके की चपेट में आने से आसपास की दुकानों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

      यहां पढ़ें पूरी खबर

       

    • 10 Nov 2025 07:21 PM (IST)

      लाल किले के पास जोरदार धमाका, इलाके में दहशत

      दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद तीन गाड़ियों में भी आग लगी। फिलहाल धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच कर रहे हैं, किसी हताहत की सूचना नहीं।

    • 10 Nov 2025 07:06 PM (IST)

      करूर हादसे में CBI की पूछताछ

      CBI ने करूर हादसे की जांच तेज करते हुए पावर ग्रिड अधिकारी, एंबुलेंस मालिक और ड्राइवर से पूछताछ की। मामले में जांच जारी, आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

    • 10 Nov 2025 06:59 PM (IST)

      तेजस्वी के आरोप पर EC का जवाब: 80% जवान CAPF से, 20% पुलिस से तैनात

      तेजस्वी यादव के आरोपों पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि 80% जवान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) से और 20% राज्य पुलिस से तैनात किए गए हैं, न कि पक्षपाती तरीके से।

    • 10 Nov 2025 06:37 PM (IST)

      रूस-भारत में दिसंबर में पुतिन की यात्रा पर लेबर मोबिलिटी एग्रीमेंट पर साइन

      भारत और रूस दिसंबर में राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान लेबर मोबिलिटी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करेंगे। इससे दोनों देशों के बीच श्रमिकों के आदान-प्रदान में वृद्धि हो सकती है।

    • 10 Nov 2025 06:29 PM (IST)

      उत्तर भारत में शीतलहर, 10-12 नवंबर तक यूपी सहित 4 राज्यों में बढ़ेगी ठंड

      उत्तर भारत में 10-12 नवंबर के बीच ठंड बढ़ने की संभावना है। यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

    • 10 Nov 2025 05:49 PM (IST)

      दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 260 अफ्रीकी नागरिक पकड़े

      दिल्ली पुलिस ने वेस्टर्न रेंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा। इन नागरिकों के खिलाफ अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने का आरोप है। जांच जारी है।

    • 10 Nov 2025 05:13 PM (IST)

      नोएडा में जीएसटी रिफंड घोटाला उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार

      नोएडा पुलिस ने जीएसटी रिफंड में करोड़ों की कर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह फर्जी फर्म और केवाईसी दस्तावेज बनाकर सरकारी राजस्व को चूना लगा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

    • 10 Nov 2025 05:11 PM (IST)

      आतंकी मॉड्यूल केस में लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

      जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियां उसके आतंकी नेटवर्क से संबंधों की पड़ताल कर रही हैं।

    • 10 Nov 2025 04:22 PM (IST)

      कुल्लू के झनियार गांव में भीषण आग, 7 घर राख में तब्दील

      हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के झनियार गांव में देर रात भीषण आग लगने से 5 से 7 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों का नुकसान होने की आशंका है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    • 10 Nov 2025 04:19 PM (IST)

      समुद्री सीमा विवाद फिर गरमाया, श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा

      श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु से आए 14 भारतीय मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मछुआरे मन्नार क्षेत्र के पास मछली पकड़ रहे थे, जब श्रीलंकाई सुरक्षा बलों ने उन्हें हिरासत में लिया। घटना के बाद भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित रिहाई के लिए राजनयिक स्तर पर बातचीत शुरू की है।

    • 10 Nov 2025 03:47 PM (IST)

      महाराष्ट्र कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, सभी निकाय चुनावों में अकेले लड़ेगी

      महाराष्ट्र कांग्रेस ने सभी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों में किसी गठबंधन के बिना अकेले लड़ने का बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के नेता और प्रवक्ता वडेट्टीवार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हर क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाएगी। यह फैसला आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति और स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

    • 10 Nov 2025 03:20 PM (IST)

      तमिलनाडु में हत्या का खुलासा, पुलिस ने गिरफ्तार किए चार संदिग्ध

      तमिलनाडु के त्रिची में हाल ही में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शुरुआती जांच में महत्वपूर्ण सबूत भी मिले हैं। पुलिस मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी।

    • 10 Nov 2025 02:55 PM (IST)

      बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष 12 नवंबर को करेंगे मणिपुर का दौरा

      बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष 12 नवंबर को मणिपुर का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वे राज्य में पार्टी संगठन की स्थिति और चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
      सूत्रों के मुताबिक, बी.एल. संतोष राज्य के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालात पर रिपोर्ट लेंगे।

    • 10 Nov 2025 02:20 PM (IST)

      बिहार चुनाव में बढ़ी बयानबाजी, बीजेपी ने कहा- तेजस्वी यादव अब बौखलाहट में दे रहे हैं बयान

      बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी तेज होते जा रहे हैं। बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी हार साफ दिख रही है। जायसवाल ने दावा किया कि जनता अब जाति नहीं, विकास के नाम पर वोट देगी।

    • 10 Nov 2025 01:45 PM (IST)

      तेजस्वी यादव से माफी की मांग, BJP नेता दिलीप जायसवाल ने लगाए गंभीर आरोप

      बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी घमासान और तेज हो गया है। बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर गलत आरोप लगाने का आरोप लगाया और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। जायसवाल ने कहा कि झूठे बयानों से जनता को गुमराह करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

    • 10 Nov 2025 12:45 PM (IST)

      पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों और पूर्व छात्रों ने किया प्रदर्शन

      पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार को निहंगों, छात्र नेताओं और पूर्व छात्रों ने विरोध मार्च शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी और छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

    • 10 Nov 2025 12:26 PM (IST)

      सड़क हादसों की घटनाओं पर SC ने सरकारों से मांगी रिपोर्ट

      सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान और तेलंगाना में हुए दर्दनाक सड़क हादसों पर स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने संबंधित राज्य सरकारों से पूरी रिपोर्ट तलब की है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है। यह कदम सड़क सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अदालत की गंभीर चिंता को दर्शाता है।

    • 10 Nov 2025 12:12 PM (IST)

      दिल्ली के जंतर-मंतर पर शख्स ने खुद को मारी गोली, मौत

      दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जंतर-मंतर पर एक शख्स ने खुद को गोली मार ली है। हालांकि, इस शख्स की अभी तक पहचान नहीं की गई है, इस मामले की जांच जारी है।

    • 10 Nov 2025 11:48 AM (IST)

      पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

      पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। पार्टी ने अदालत से मांग की है कि इसे बिहार मामले के साथ सुनवाई में शामिल किया जाए। कांग्रेस का दावा है कि इस मामले में न्याय मिलना बेहद जरूरी है।

    • 10 Nov 2025 11:17 AM (IST)

      RDX नहीं, 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट फरीदाबाद में पकड़ा, पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी

      फरीदाबाद पुलिस ने आतंकवाद के एक बड़े खतरे को नाकाम करते हुए 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह मात्रा किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकती थी। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

    • 10 Nov 2025 10:36 AM (IST)

      कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव पर अगली सुनवाई की तिथि तय की

      लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का अंतिम निर्णय 4 दिसंबर को किया जाएगा। यह मामला पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में है और इसमें सरकारी जमीन के अवैध लेन-देन का आरोप है।

    • 10 Nov 2025 10:08 AM (IST)

      लखनऊ RSS दफ्तर पर रेकी करने का आरोप

      गुजरात पुलिस ने हाल ही में दो ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिन पर लखनऊ स्थित RSS दफ्तर की रेकी करने का आरोप है। पूछताछ में आतंकियों ने साजिश की पूरी रूपरेखा बताई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मामले से देशभर की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है।

    • 10 Nov 2025 09:49 AM (IST)

      J-K पुलिस ने किया बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश

      जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से 300 किग्रा RDX बरामद कर बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई आतंकियों की योजना को विफल करने में अहम साबित हुई। बरामद सामग्री का इस्तेमाल गंभीर धमाकों के लिए किया जाना था, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    • 10 Nov 2025 09:25 AM (IST)

      कर्नाटक में राजनीतिक तनाव

      कर्नाटक की सियासत आज फिर गरमा सकती है, क्योंकि LoP आर अशोक और भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र आज मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे हैं। यह कदम सरकार पर दबाव बनाने और मुद्दों को उजागर करने की रणनीति के तहत लिया गया है। राजधानी में सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

    • 10 Nov 2025 08:41 AM (IST)

      दिल्ली से शंघाई के लिए फिर शुरू हुई सीधी फ्लाइट

      पांच साल के लंबे अंतराल के बाद भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवा दोबारा शुरू हो गई है। दिल्ली से शंघाई के लिए उड़ान भरना दोनों देशों के बीच संबंध सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह पहल व्यापार, पर्यटन और आपसी संवाद को नया आयाम दे सकती है।

New Delhi: देश और दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों के बीच भारत के लिए आज का दिन कई अहम घटनाओं का साक्षी बना। पांच साल बाद भारत और चीन के बीच रिश्तों में नई शुरुआत हुई, जब दिल्ली से शंघाई के लिए पहली फ्लाइट रवाना हुई- इसे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों में सुधार का संकेत माना जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार ने 10 नवंबर से राष्ट्रीय जनगणना की प्री-टेस्ट प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है, जो जनगणना 2026 की दिशा में एक बड़ा कदम है। इधर, पटना के दानापुर से दर्दनाक खबर आई है, जहां एक मकान का छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जिससे इलाके में मातम छा गया है। दिल्ली से भी राहतभरी खबर आई है- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिसंबर तक राजधानी में 187 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जिससे लाखों लोगों को मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। कुल मिलाकर, देश की राजधानी से लेकर सीमाओं तक भारत इस वक्त विकास, आपदा और कूटनीति- तीनों मोर्चों पर सुर्खियों में है। हर अपडेट यहीं- लाइव ब्लॉग में पढ़िए।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 10 November 2025, 8:27 AM IST