Monsoon 2026: दिल्ली से बिहार तक आंधी-बारिश का तांडव, पहाड़ों पर जाने से पहले देख लें IMD का अपडेट

IMD ने देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत पहाड़ी राज्यों में 9 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। यात्रा करने से पहले सावधानी बरतें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 July 2026, 8:04 AM IST

New Delhi: देशभर में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान-हरियाणा के कुछ और हिस्सों को अपने दायरे में ले चुका है। उ

त्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 4 से 5 दिनों तक मध्य और पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। IMD ने देश के 18 राज्यों में हल्की से भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है। दिल्ली में आंधी और बारिश का यह दौर 6 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सावधान यूपी वालों! रात में दिखेगा मानसून का असली रौद्र रूप, 90% जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें IMD की बड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 9 जुलाई तक बरसेंगे बदरा

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह मेहरबान है। मौसम विभाग ने 4 से 9 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, और गोरखपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

बिहार और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा

बिहार में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते आज पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सारण समेत कई जिलों में वज्रपात (बिजली गिरने) और मेघगर्जन का अलर्ट है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राजस्थान में भी 4 से 9 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है, जहां हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री के साथ बड़ा उलटफेर, मौसम विभाग ने अचानक क्यों जारी किया येलो अलर्ट?

पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से अलर्ट पर प्रशासन

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज काफी संवेदनशील बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और कांगड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को बिना मौसम अपडेट देखे यात्रा न करने की सलाह दी है। उधर, उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और चमोली जैसे जिलों में भी व्यापक बारिश और आंधी-तूफान का दौर 9 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है।

Location :  New Delhi

Published :  4 July 2026, 8:04 AM IST