सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सानिध्य में श्री अष्ठलक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन 18 दिसंबर से तिरूपति में

सिद्धगुरुश्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के परम सानिध्य में तिरूपति में 18 दिसंबर से श्री अष्ठलक्ष्मी महायज्ञ का 8 दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 27 November 2026, 8:10 PM IST

Tirupati: देश-विदेश के असंख्य भक्तों और श्रद्धालुओं के जीवन में फिर वो अवसर आने वाला है, जब वो श्री अष्ठलक्ष्मी महायज्ञ में शामिल होकर जीवन को समृद्धिशाली और सफल बनाने का अनुष्ठान कर सकेंगे। हर साल की तरह इस साल भी सिद्धगुरुश्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के परम सानिध्य में तिरुपति में 18 दिसंबर से 8 दिनों तक श्री अष्ठलक्ष्मी महायज्ञ भव्य और दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव का आशीर्वाद लेंगे।

कब से शुरू होगा श्री अष्ठलक्ष्मी महायज्ञ?

श्री अष्ठलक्ष्मी महायज्ञ-2026 का आयोजन ब्रह्मश्री आश्रम तिरुपति में शुक्रवार 18 दिसंबर से शनिवार 26 दिसंबर तक चलेगा। सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव सभी भक्तों को मां लक्ष्मी के आठ दिव्य स्वरूपों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

भक्तों और श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होने का आह्वान

इस आयोजन से पहले जारी एक संदेश में सिद्धगुरुश्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से इस पावन महायज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मी का अर्थ केवल धन नहीं है ब्लकि संपूर्ण समृद्धि है। मां लक्ष्मी के आठ दिव्य स्वरूप है, जिन्हें हम अष्ठलक्ष्मी के नाम से जानते हैं। सभी आठों स्वरूप जीवन के विभिन्न आयामों के स्वरूप है। इनके संतुतन के बिना हम जीवन में पूर्ण सफलता नहीं पा सकते।

गुरूवर सिद्धेश्वर ने कहा कि श्री अष्ठलक्ष्मी महायज्ञ के दौरान लक्ष्मी अपने पूर्ण शक्तियों में रहेंगी। उसी समय हम लक्ष्मी का अनुष्ठा करेंगे। पूजन और जाप रखा गया है। गुरूवर सिद्धेश्वर ने कहा कि लक्ष्मी की कृपा से सभी भक्तों के परिवार के सामर्थ्य से परमात्मा तक की यात्रा पूरी होगी।

मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों की कराई गई थी पूजा

पिछले साल भी तिरुपति के ब्रह्मर्षि आश्रम में आठ दिवस तक चलने वाले अष्ठ लक्ष्मी महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन में कलश स्थापना के साथ अष्ट महालक्ष्मी पालकी यात्रा और कलश यात्रा निकाली गई, जो सी रामापुरम से प्रस्थान कर आश्रम पहुंची थी। जहां आश्रम के विद्वान आचार्य पंडित श्रीनिवास श्रीमाली के नेतृत्व में पंडित्तगण प्रतिदिन विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण से मां लक्ष्मीजी के आठ स्वरूपों में आदि लक्ष्मी, शौर्य लक्ष्मी, विजया लक्ष्मी, गजा लक्ष्मी, सौभाग्य लक्ष्मी, धना लक्ष्मी, संतना लक्ष्मी तथा ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई गई।

इसमें धन, धान्य, वैभव, संतान, पराक्रम, न्यायालय में विजय, ज्ञान व विधा के लिये प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही इस दौरान आश्रम परिसर में स्वर्गीय कंचनदेवी मेहता की स्मृति में उनकी मूर्ति का लोकार्पण किया गया।

Location :  Tirupati

Published :  27 November 2026, 8:04 PM IST