दिल्ली एयरपोर्ट पर AK-47 लेकर घुसे आतंकवादी, जानें सुरक्षा एजेंसियों ने कैसे किया मुकाबला?

मॉकड्रिल के दौरान दिखाया गया कि किस तरीके से आतंकी गतिविधियों से भारत की सुरक्षा एजेंसी निपट सकती है। आपको बता दें कि आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए देश में एटीएस का गठन किया गया है…

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 February 2026, 3:34 PM IST
google-preferred

New Delhi: अगर दिल्ली एयरपोर्ट के भीतर आतंकवादी घुस गए तो हमारे देश की सुरक्षा एजेंसी किस तरीके से आतंकियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी। इसको लेकर सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें CISF, NSG और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम मौजूद रहीं। मॉकड्रिल के दौरान दिखाया गया कि किस तरीके से आतंकी गतिविधियों से भारत की सुरक्षा एजेंसी निपट सकती है। आपको बता दें कि आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए देश में एटीएस का गठन किया गया है, जिसकी निगाहें देश के हर कोने पर होती है। दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों और जिलों में सोमवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।

दिल्ली में हुआ था आतंकी हमला

आपको बता दें कि आतंकवादियों की नजर सबसे ज्यादा दिल्ली पर रहती है। पिछले दिनों दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी हमला हुआ था, उसके बाद से ही दिल्ली में स्पेशल सुरक्षा एजेंसी ज्यादा अलर्ट हुई है। पहले के मुताबिक अब ज्यादा चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है।

AI समिट की वजह से ज्यादा सख्त हुई पुलिस

वहीं दूसरी और दिल्ली में AI समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी वजह से हाई अलर्ट जारी है। इसकी वजह से काफी सड़कों पर बदलाव हुआ है। ये AI समिट आगामी 20 फरवरी तक चलेगा। जिसमें काफी देश के लोग हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। यह कार्यक्रम मंडपम में आयोजित हो रहा है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 16 February 2026, 3:34 PM IST

Advertisement
Advertisement