Assembly Elections 2026: बंगाल के पहले चरण और तमिलनाडु की सभी सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार, पढ़ें अपडेट

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। नियमों के तहत 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम गया है। दोनों राज्यों में लाखों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 21 April 2026, 8:17 AM IST

New Delhi: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर मंगलवार  शाम को थम जाएगा।  भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त कर दिया जाता है। इसके बाद सार्वजनिक रैलियां, रोड शो और राजनीतिक सभाओं पर रोक लग जाती है। अब दोनों राज्यों में मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

तमिलनाडु में कड़ा मुकाबला

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। इस चुनाव में कुल 4,023 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला द्रमुक (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) गठबंधन के बीच माना जा रहा है। वहीं अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके भी कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है।

मतदाताओं की बड़ी संख्या

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाए हैं। चुनाव आयोग का लक्ष्य अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना है ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये गए ये कड़े इंतजाम, जानिये पूरा अपडेट

बंगाल में पहले चरण की वोटिंग

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल और जंगलमहल क्षेत्र के जिले शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिससे कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

जिलों और सीटों का विस्तृत ब्योरा

पहले चरण में मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, बीरभूम, पश्चिम बर्द्धमान, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जैसे जिलों की सीटें शामिल हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी, जो अब प्रचार समाप्त होने के साथ थम गई है।

महिला आरक्षण पर सियासी तूफान! जानिए यूपी विधानसभा का विशेष सत्र कब से

मतदाताओं की प्रोफाइल

इस चरण में कुल 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 1.85 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम किए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  21 April 2026, 8:17 AM IST