T20 World Cup: सेमीफाइनल में भारत की जीत के पीछे इन पांच सितारों का जलवा, फाइनल में एंट्री

मुंबई में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत में संजू सैमसन की लगातार दूसरी फिफ्टी और जसप्रीत बुमराह व हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी ने बड़ा रोल निभाया। ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती ने भी टीम के प्रदर्शन को मजबूत किया। फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 March 2026, 6:50 AM IST

Mumbai: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा है और इसी दमदार प्रदर्शन के साथ भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली रोमांचक जीत के पीछे टीम के कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। किसी ने बल्ले से रन बरसाए तो किसी ने गेंद से मैच का रुख पलट दिया। संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती ऐसे पांच खिलाड़ी रहे। जिनके दमदार प्रदर्शन ने भारत की फाइनल तक की राह आसान बना दी।

संजू सैमसन 

संजू सैमसन इस वर्ल्ड कप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मैच में उन्होंने नाबाद 97 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी। पूरे टूर्नामेंट में सैमसन ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

Iran-Israel War: इजरायल-ईरान जंग के चलते भारत को नहीं होगी तेल की किल्लत, ये है देश की तैयारी

जसप्रीत बुमराह

सेमीफाइनल में जब इंग्लैंड की टीम तेजी से रन बना रही थी, तब जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करके मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अहम समय पर रन रोककर इंग्लैंड पर दबाव बनाया। पूरे टूर्नामेंट में बुमराह ने लगातार अच्छी गेंदबाजी की और अब तक कई महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई। सेमीफाइनल में उन्होंने 12 गेंदों पर तेज 27 रन बनाकर स्कोर को मजबूत किया। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को झटका दिया। पूरे टूर्नामेंट में उनका ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए काफी उपयोगी रहा।

ईशान किशन

ईशान किशन ने कई मैचों में टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेली, जिससे भारत को बड़ी जीत मिली। इसके अलावा नामीबिया के खिलाफ भी उन्होंने 61 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मदद की।

“Iran Israel War पहुंचा भारत तक फिर भी PM Modi चुप”, Rahul Gandhi का सरकार बड़ा हमला

वरुण चक्रवर्ती

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस टूर्नामेंट में भारत के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने कई मैचों में अहम विकेट लेकर विरोधी टीमों को दबाव में डाला। नामीबिया और नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 3-3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। उनकी गेंदबाजी भारत को फाइनल तक पहुंचाने में काफी अहम साबित हुई।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 6 March 2026, 6:50 AM IST