सफल होना है तो अखबार पढ़ने की डालें आदत, डाइनामाइट न्यूज़ के हेड आफिस में युवा पत्रकारों से संवाद में बोले अभिषेक उपाध्याय

नई दिल्ली के डाइनामाइट न्यूज़ हेड ऑफिस में खोजी पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने युवा पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सफल पत्रकार बनने के लिए रोज अखबार पढ़ना जरूरी है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 17 April 2026, 1:18 PM IST

New Delhi: कोई भी नौजवान यदि सफल पत्रकार बनना चाहता है, तो उसे प्रतिदिन कम-से-कम एक अखबार अवश्य पढ़ना चाहिए। इससे वह अपने आसपास घट रही घटनाओं से अपडेट रहता है। अखबार पढ़ने की आदत डाले बिना कोई भी सफल पत्रकार नहीं बन सकता। यह कहना है देश के जाने-माने खोजी पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का।

वे सोमवार को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित डाइनामाइट न्यूज़ हेड ऑफिस में युवा पत्रकारों से संवाद किया। डाइनामाइट न्यूज़ के संपादकीय कक्ष में पहुंचने पर अभिषेक उपाध्याय का युवा पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

डाइनामाइट न्यूज़ हेड ऑफिस में देश के विभिन्न राज्यों से आए नौजवान बतौर पत्रकार कार्य कर रहे हैं। उन्हें निडर पत्रकारिता कैसे करनी चाहिए, खबर लिखने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, खबरों को कवर करते समय तथ्यों की जांच कैसे करें और न्यूज़ रूम में दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन कैसे करें- इन सभी सवालों के जवाब उपाध्याय ने खुलकर दिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार पहले से अधिक निडर होकर कार्य कर सकता है, बशर्ते उसमें सही सोच और समझने की क्षमता हो। यह डिजिटल मीडिया का दौर है, जिसे पत्रकारिता का स्वर्णिम युग कहा जा सकता है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग करते समय किसी एक पक्ष की ही बात करना उचित नहीं है।

इससे पहले डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने अभिषेक उपाध्याय का स्वागत करते हुए उनके पत्रकारिता जीवन के संघर्षों के बारे में युवा पत्रकारों को बताया।
इस अवसर पर न्यूज़ रुम में वरिष्ठ पत्रकार जी. कृष्ण मोहन राव, वेद प्रकाश, सुरेश प्रजापति, अनुराग श्रीवास्तव और विकास शर्मा

 

Location :  New Delhi

Published :  17 April 2026, 1:18 PM IST