असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 64 सदस्य हैं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद के 9, यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल के 7 और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के 3 सदस्य हैं। विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, एआईयूडीएफ के 15 और सीपीआई (एम) का 1 विधायक है। एक निर्दलीय विधायक भी विधानसभा में शामिल है।
साल 2021 के असम विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 75 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार राज्य में सत्ता बरकरार रखी थी। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत गठबंधन ने 50 सीटें जीतीं, जो 2016 की 26 सीटों से बढ़कर हुईं।
